- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mbmc First General Body Meeting Opposition Protest Mira Bhayander
बहुमत बनाम मर्यादा, MBMC की पहली आमसभा में विपक्ष जमीन पर, सत्ता पर तानाशाही के आरोप
Opposition Protest MBMC: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका की पहली आमसभा में आसन व्यवस्था को लेकर सत्ता और विपक्ष में तीखा टकराव हुआ, जिसमें विपक्षी पार्षदों ने जमीन पर बैठकर विरोध दर्ज कराया।
- Written By: आंचल लोखंडे

MBMC general body meeting (सोर्सः सोशल मीडिया)
MBMC General Body Meeting: प्रशासनिक राज की समाप्ति के बाद सत्ता का जनादेश लेकर लौटी मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (MBMC) की पहली ही आमसभा राजनीतिक टकराव का अखाड़ा बन गई। बुधवार को हुई इस बैठक में सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। नतीजा यह हुआ कि विपक्ष के पार्षद जमीन पर बैठकर विरोध दर्ज कराते रहे।
विपक्षी पार्षदों कांग्रेस और शिवसेना का आरोप है कि सदन में महापौर के आसन के सामने उन्हें बैठने की जगह नहीं दी गई। उनके लिए एक कोने में दो-दो की जोड़ियों में कुर्सियों पर स्थान तय किया गया और यहां तक कि किस पार्षद को किस कुर्सी पर बैठना है, इसके लिए नाम-पट्टिकाएँ भी लगा दी गईं।
विवाद की जड़: आसन व्यवस्था पर सियासी संग्राम
विपक्ष ने इसे “राजनीतिक अपमान” बताते हुए कहा कि सदन में उनकी गरिमा को जानबूझकर ठेस पहुंचाई गई। विरोध स्वरूप सभी 16 विपक्षी पार्षद पूरे सत्र के दौरान जमीन पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि उन्हें आगे की दोनों पंक्तियों में एक साथ बैठने की व्यवस्था की जाए, जबकि दो-दो की जोड़ी में बैठाना उचित नहीं है। हालांकि बाद में महापौर द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद विपक्ष के पार्षदों ने अपना आसन ग्रहण कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर में प्रॉपर्टी टैक्स में 60% की भारी बढ़ोतरी, मनपा की पहली आमसभा में गरमाई राजनीति
‘आत्मसम्मान से बड़ा कोई..’, प्रताड़ना से तंग आकर मेलघाट की महिला डॉक्टर का इस्तीफा; स्वास्थ्य विभाग में हड़क
मुंबई: GMLR प्रोजेक्ट में देरी पर BMC का डंडा, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना; जानें कब शुरू होगा यह फ्लाईओवर
महागांव शहर में होंगे 20 करोड़ के विकास कार्य, भाजपा जिला समन्वयक नितीन भुतडा का आश्वासन
संख्या बल का समीकरण
सदन में सत्तारूढ़ भाजपा के 79 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस-शिवसेना गठबंधन के 16 पार्षद विपक्ष में हैं। विपक्ष का आरोप है कि बहुमत के बल पर सत्ता पक्ष मनमानी कर रहा है और लोकतांत्रिक परंपराओं को दरकिनार किया जा रहा है।
विपक्ष का हमला
गट नेता (कांग्रेस, शिवसेना) जय ठाकुर ने कहा कि महानगरपालिका, विधानसभा और संसद में विपक्ष को पीठासीन अधिकारी के सामने बैठने की व्यवस्था दी जाती है, लेकिन मीरा-भाईंदर में बहुमत के दम पर भाजपा तानाशाही की शुरुआत कर रही है। महापौर ने आश्वासन दिया है कि अगली आमसभा से पहले व्यवस्था सुधारी जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम आगे भी जमीन पर बैठकर ही विरोध दर्ज कराएंगे। यह केवल कुर्सी का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मर्यादाओं और सम्मान का प्रश्न है
ये भी पढ़े: अब ‘अशफाक उल्ला खान’ के नाम से जाना जाएगा टीपू सुल्तान चौक; मीरा-भाईंदर नगर निगम में बीजेपी का प्रस्ताव पास
विपक्ष ने खुद महापौर और उन्हें चुनकर सदन में भेजने वाली जनता का अपमान किया है। उन्हें बार-बार कुर्सी पर बैठने का अनुरोध किया गया, लेकिन उन्होंने जानबूझकर हंगामा किया। यह सब राजनीतिक नौटंकी है। सदन में बैठने की व्यवस्था प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत की गई थी और इसमें किसी प्रकार का अपमान करने का उद्देश्य नहीं था – हसमुख गहलोत, गट नेता (भाजपा)।
क्या संकेत दे रहा है पहला सत्र?
पहली ही आमसभा में गरमाए माहौल ने साफ संकेत दे दिए हैं कि आने वाले समय में सदन की कार्यवाही तल्ख राजनीतिक बहसों से भरी रहने वाली है। जहां भाजपा बहुमत के सहारे मजबूत स्थिति में है, वहीं विपक्ष खुद को “लोकतंत्र की आवाज” के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रहा है। अब नजर अगली आमसभा पर टिकी है। मीरा-भाईंदर की राजनीति में यह टकराव केवल शुरुआत है या आने वाले बड़े संघर्ष की प्रस्तावना यह वक्त तय करेगा।
Mbmc first general body meeting opposition protest mira bhayander
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फडणवीस की चेतावनी के बाद BJP नेता को बिश्नोई गैंग की धमकी, मांगी 2 करोड़ की रंगदारी
Feb 19, 2026 | 05:24 PMमीरा-भाईंदर में प्रॉपर्टी टैक्स में 60% की भारी बढ़ोतरी, मनपा की पहली आमसभा में गरमाई राजनीति
Feb 19, 2026 | 05:20 PMIND W vs AUS W: टीम इंडिया को मिली 19 रनों से हार, सीरीज 1-1 की बराबरी पर, अब आखिरी मैच होगा निर्णायक
Feb 19, 2026 | 05:14 PMबहुमत बनाम मर्यादा, MBMC की पहली आमसभा में विपक्ष जमीन पर, सत्ता पर तानाशाही के आरोप
Feb 19, 2026 | 05:12 PM7 सीटर लग्ज़री SUV का इंतज़ार खत्म, ₹46.99 लाख में लॉन्च हुई Volkswagen Tayron R-Line, जानिए क्या है खास
Feb 19, 2026 | 05:09 PMगुरुग्राम के अनुराग ने बनाया खास डॉग ट्रेलर, ‘स्कूबी और लड्डू’ संग बाइक राइड का वीडियो वायरल
Feb 19, 2026 | 05:04 PMऑस्ट्रेलिया में फजीहत, घर में लीपापोती…दुनियाभर में पाकिस्तान की हुई बेइज्जती, खिलाड़ियों ने बयां किया दर्द
Feb 19, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM












