-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Students Of Manpada Zilla Parishad School Still Forced To Study Under Tree In Nalasopara
नालासोपारा में पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर मानपाड़ा जिला परिषद विद्यालय के छात्र
- Written By: प्रभाकर दुबे

-राधा कृष्णन सिंह
नायगांव: एक ओर वसई-विरार शहर (Vasai-Virar City) में निजी विद्यालयों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर मानपाड़ा जिला परिषद विद्यालय (Manpada Zilla Parishad School) को शिक्षा विभाग नजरअंदाज कर रहा है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे मानपाड़ा जिला परिषद विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 110 छात्र (Students) चार माह पूर्व बरसात से ही खुले में पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं. लेकिन शिक्षा विभाग बच्चों को होने वाली परेशानी की अनदेखी कर रहा हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चों के लिए विद्यालय (School) की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की हैं।
नालासोपारा पूर्व के पेल्हार क्षेत्र स्थित जिला परिषद के मानपाड़ा स्कूल में पेड़ों से लटके बैनर, उनके सामने रखे गए बोर्ड और उसके बीच अवकाश के दौरान गांव में घूमते छात्र नजर आ रहे हैं। जून माह में इस स्कूल का भवन गिर जाने के बाद से इस स्कूल में पढ़ने वाले 110 छात्र पिछले बरसात से ही खुले में पढ़ाई कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
6 दिन डूबा रहा वसई-विरार, मानसून तैयारियों में फिर फेल VVMC, लोगों का आरोप- रील बनाते रहे जनप्रतिनिधि
पुलिस थाने में घुसा पानी, सड़क पर चल रही है रबर बोट, नालासोपारा-वसई में कमर तक पानी पार कर काम पर जा रहे लोग
मुस्लिमों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार, ‘द केरल स्टोरी 2’ देखने के बाद सिनेमाघर में ली गई शपथ
नालासोपारा में सनसनी: सगी बहन की हत्या, मां पर जानलेवा हमला, सर्वोदय कॉलोनी में खूनी तांडव

ग्रामीणों ने की है ये मांग
भवन गिरने के बाद शिक्षा विभाग को इन बच्चों को छत के साथ वैकल्पिक सुविधा मुहैया करानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा करने के बजाय पेड़ों के नीचे बैठाकर छात्रों को पढ़ाया जा रहा हैं। ऐसे में इन बच्चों को धूल के साम्राज्य में पेड़ों की गिरती पत्तियों और अब शुरू हुई ठंड में बैठकर पढ़ाई करना पड़ रहा हैं। इन बच्चों के बैठने के लिए जगह उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने बच्चों को पेड़ के नीचे जगह उपलब्ध कराने की पहल की है। लेकिन इन बच्चों को खुले में शिक्षित करना कितना उचित है? ऐसे सवाल लगातार उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द इन बच्चों को विद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराए।

Students of manpada zilla parishad school still forced to study under tree in nalasopara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














