गंदगी देखकर भड़के परिवहन मंत्री सरनाईक, सोलापुर के वरिष्ठ आगार प्रमुख को किया निलंबित

Pratap Sarnaik Solapur Visit: सोलापुर बस स्टेशन की बदहाल व्यवस्था पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक का कड़ा ऐक्शन लिया है। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर वरिष्ठ आगार प्रमुख उत्तम जोंधले निलंबित किया।
गंदगी देखकर भड़के परिवहन मंत्री सरनाईक
गंदगी देखकर भड़के परिवहन मंत्री सरनाईक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Solapur Bus Station: सोलापुर बस स्टेशन पर हर तरफ शौचालयों की बदबू, गंदे प्लेटफॉर्म, पेयजल सुविधा की भी वही हालत, थूक से फैला गंदगी का माहौल-इन बेहद खराब व्यवस्थाओं को देखकर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक क्रोधित हो गए। उन्होंने तुरंत विभाग नियंत्रक गोंजारी और आगार प्रमुख से जवाब-तलब किया और कड़े स्वर में पूछा कि निलंबित किसे करना चाहिए? स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए वरिष्ठ आगार प्रमुख उत्तम जोंधले को निलंबित करने का आदेश दे दिया।

एक सप्ताह पहले मंत्री सरनाईक ने अचानक दौरा कर अधिकारियों को फटकार लगाई थी। शुक्रवार को मंत्री के फिर से आने की सूचना मिलते ही गुरुवार से ही एसटी अधिकारी व कर्मचारी सफाई और व्यवस्था सुधारने में जुट गए थे। अधिकारी और कर्मचारी वर्ग मंत्री के आगमन की आतुरता से प्रतीक्षा कर रहे थे।

तत्काल निलंबित

अंततः शुक्रवार दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर मंत्री सरनाईक सोलापुर बस स्टेशन पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के उन्होंने निरीक्षण शुरू किया। निरीक्षण के दौरान पुनः वही हालात देखकर गुस्से में उन्होंने डिपो प्रमुख को तत्काल निलंबित कर दिया।

विक्रेताओं को हटाकर अन्यत्र व्यापार करने का निर्देश

निरीक्षण के समय मंत्री सरनाईक ने आगार परिसर में 8-10 फल विक्रेताओं को देखा। उन्हें देखकर उन्होंने कहा कि यहां बसें आती-जाती हैं, यदि आप बस के मार्ग में बैठेंगे तो दुर्घटना की आशंका रहती है। उन्होंने इन विक्रेताओं को वहाँ से हटकर अन्यत्र व्यापार करने का निर्देश दिया।

प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर थूक देखकर मंत्री भड़के

प्लेटफॉर्म नंबर 9 के निरीक्षण के दौरान स्तंभों पर थूका गया और फैली गंदगी देखकर मंत्री सरनाईक भड़क उठे। भीड़ के कारण अधिकारी पीछे रह गए थे, तब उन्होंने ऊँची आवाज़ में पूछा”अधिकारी कहाँ हैं? सामने आइए!” और जमकर फटकार लगाई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com