-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vijay Vadettiwar Accuses Pratap Sarnaik Of Land Deal Worth 200 Crore For 3 Crore
पार्थ पवार के बाद मंत्री सरनाईक पर 200 करोड़ के जमीन घोटाले का आरोप! कांग्रेस नेता ने किया बड़ा दावा
- Written By: आकाश मसने
Vijay Wadettiwar: कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने मंत्री प्रताप सरनाईक पर 200 करोड़ की जमीन सिर्फ 3 करोड़ में खरीदने का आरोप लगाया। सरनाईक ने आरोपों को खारिज करते हुए सबूत मांगे।

विजय वडेट्टीवार व मंत्री प्रताप सरनाईक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vijay Wadettiwar Accuses Pratap Sarnaik: महाराष्ट्र में विवादास्पद भूमि सौदों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सरनाईक ने अपना शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने के लिए मुंबई के पास 200 करोड़ रुपये मूल्य की चार एकड़ जमीन केवल तीन करोड़ रुपये में खरीद ली।
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री प्रताप सरनाईक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने मीरा भायंदर में एक शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये मूल्य की चार एकड़ जमीन मात्र तीन करोड़ रुपये में खरीदी है।
कांग्रेस नेता ने उठाए कई सवाल
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने पत्रकारों से सवाल किया कि क्या कोई मंत्री अपने शैक्षणिक संस्थान के लिए इस प्रकार जमीन खरीद सकता है? अगर यह जायज है तो मान लीजिए कि यही महाराष्ट्र है। आकर देखिए, उनके शासन में यही हाल है। हम असहाय होकर आंखें मूंद लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर देहात: कांग्रेस की स्वागत सभा में चले लात-घूंसे, पूर्व और वर्तमान जिलाध्यक्ष के समर्थक आपस में भिड़े
“चंदा भी चुराते हैं, विधायक भी…” आगरा पहुंचते ही राजेंद्र पाल गौतम ने योगी सरकार पर बोला बड़ा हमला
अयोध्या में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कानपुर में सत्याग्रह, गांधी प्रतिमा पर जताया विरोध
‘यह पब्लिक है सब जानती है’ – LPG सिलेंडर के दाम घटने पर विपक्षी नेताओं ने सरकार पर कसा तंज
वडेट्टीवार ने ये गंभीर आरोप ऐसे समय में लगाए हैं जब उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार से जुड़ी एक कंपनी से संबंधित 300 करोड़ रुपये का एक अन्य भूमि सौदा पहले ही अनियमितताओं के आरोपों में फंसा हुआ है।
पुणे के मुंधवा इलाके में 40 एकड़ सरकारी जमीन पार्थ पवार के सह-स्वामित्व वाली कंपनी अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी को बेचने का सौदा आवश्यक मंजूरी के अभाव में जांच के दायरे में आ गया है।
सरनाईक ने आरोपों को किया खारिज
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने वडेट्टीवार के दावों का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने कांग्रेस नेता से मांग की कि वह उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि करने वाले दस्तावेज पेश करें।
यह भी पढ़ें:- विधानसभा की तरह महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भी 40 स्टार प्रचारक उतार सकेंगी पार्टियां, आयोग का ऐलान
सरनाईक ने संवाददाताओं से यह भी पूछा कि मैं यह भी जानना चाहता हूं कि वह जमीन कहां है और इसका मुझसे क्या संबंध है? यह सच है कि एक मंत्री होने के नाते हम पर अक्सर आरोप लगते रहते हैं।
राजस्व मंत्री ने शिकायत दर्ज करने को कहा
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सरनाईक पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस आरोप के बारे में केवल सुना है लेकिन कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। बावनकुले ने टिप्पणी की कि ये लोग शिकायत दर्ज कराने से अधिक मीडिया के जरिए आरोप लगाने में समय लगाते हैं।
हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायत दर्ज होती है तो हम जांच का आदेश दे सकते हैं। उन्होंने हाल ही में हुए पुणे जमीन मामले का उदाहरण दिया और बताया कि जब वह मुद्दा उठा था, तो राज्य सरकार ने एक समिति बनाई और जांच शुरू की थी।
(एजेंसी नइपुट के साथ)
Vijay vadettiwar accuses pratap sarnaik of land deal worth 200 crore for 3 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 08:03 AMNavabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














