Solapur News: मोस्ट वॉन्टेड शाहरुख शेख पुलिस मुठभेड़ में ढेर, सोलापुर में पुणे क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

पुणे पुलिस की विशेष टीम ने फरार चल रहे कुख्यात अपराधी शाहरुख ऊर्फ अट्टी रहीम शेख को रविवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।
मोस्ट वॉन्टेड शाहरुख शेख पुलिस मुठभेड़ में ढेर
मोस्ट वॉन्टेड शाहरुख शेख पुलिस मुठभेड़ में ढेर। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

सोलापुर: महाराष्ट्र में अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने एक बड़े ऑपरेशन अंजाम दिया है। पुलिस की विशेष टीम ने मोका कानून के तहत फरार चल रहे कुख्यात अपराधी शाहरुख ऊर्फ अट्टी रहीम शेख को रविवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई सोलापुर-पुणे महामार्ग पर स्थित मोहोल तहसील के लांबोटी गांव के पास की गई।

सूत्रों के अनुसार, पुणे के हडपसर क्षेत्र का निवासी शाहरुख शेख, पुणे में हत्या की कोशिश, फिरौती, हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामलों में वांछित था। लंबे समय से फरार चल रहे शेख के सोलापुर में रिश्तेदारों के यहां छिपे होने की सूचना अपराध शाखा को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार आधी रात को गांव में दबिश दी।

जवाबी कार्रवाई में गई जान

तलाशी अभियान के दौरान जैसे ही पुलिस टीम आरोपी के पास पहुंची, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अपराधी की पृष्ठभूमि

शाहरुख ‘टिपू पठान गैंग’ का सक्रिय सदस्य था, जिसने पुणे शहर में दहशत फैला रखी थी। आरोपी के खिलाफ कोंढवा, हडपसर और वानवड़ी थानों में हत्या की कोशिश, अवैध वसूली और धमकी जैसे संगीन अपराध दर्ज थे। मकोका (MCOCA) के अंतर्गत उस पर मामला दर्ज किया गया था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपा हुआ था। शिर्डी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत,3 की दर्दनाक मौत

पुलिस का बयान

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अत्यधिक खतरनाक प्रवृत्ति का था और उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस ने पूरी सावधानी बरतते हुए आत्मरक्षा में कार्रवाई की, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कार्रवाई पुणे में संगठित अपराध पर लगाम कसने के दिशा में अहम कदम साबित होगी।

इस मुठभेड़ से ‘टिपू पठान गैंग’ जैसे संगठनों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की भी धरपकड़ में तेजी लाने वाली है। यह मुठभेड़ न केवल एक कुख्यात अपराधी के अंत की कहानी है, बल्कि यह भी संदेश है कि कानून की पहुंच से कोई नहीं बच सकता।

Navbharat Live
navbharatlive.com