- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Pandharpur Umbergaon Poison Murder Wife Lover Case
प्यार में अड़ंगा बनी सास को मारने की थी योजना, शिकार हो गया पती, पंढरपुर में पत्नी और प्रेमी पर हत्या का केस
Pandharpur Murder Case: पंढरपुर तालुका के उंबरगांव में पत्नी और उसके प्रेमी की कथित ज़हरीली साज़िश में पति समाधान लोहार की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कि गया।
- Written By: आंचल लोखंडे

wife lover conspiracy (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pandharpur Police Investigation: गलत रिश्ते में दखल दे रही सास से छुटकारा पाने की कोशिश में एक महिला द्वारा रची गई ज़हरीली साज़िश ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। पंढरपुर तालुका के उंबरगांव में इस सनसनीखेज मामले में प्रेमी के साथ मिलकर रची गई साज़िश के कारण आखिरकार पति की जान चली गई। समाधान गणपत लोहार (उम्र 34) की ज़हर खाने से मौत हो गई। इस मामले में पत्नी सारिका और उसके प्रेमी शेखर संतराम चंदनशिवे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, समाधान ने 2013 में सारिका से शादी की थी। लेकिन पिछले चार वर्षों से सारिका का शेखर के साथ अफेयर चल रहा था। समाधान और उसकी मां विमल को इस रिश्ते के बारे में पता चल गया था, जिसके कारण घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी बीच सारिका और शेखर ने सास विमल से छुटकारा पाने की साज़िश रची।
सास को मारने की साज़िश
10 जनवरी 2026 की सुबह शेखर ने सारिका को गांव के बाहर एक खेत में बुलाकर उसे ज़हर की शीशी दी। सास को मारने के इरादे से सारिका ने रात करीब 8 बजे घर के पानी के जग में ज़हर मिला दिया। विमल ने यह पानी तांबे के बर्तन में लिया, लेकिन स्वाद कड़वा लगने के कारण उसने पानी नहीं पिया और उसे उसी बर्तन में छोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई का पहला डबल-डेकर एलफिंस्टन ब्रिज जल्द होगा तैयार, जानें कब से दौड़ेगी आपकी गाड़ी?
कपास खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, विधायक सावरकर की पहल पर सीएम फडणवीस ने केंद्र को लिखा पत्र
साखरवाही फार्म हाउस में जुए पर रेड, 13 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 73 हजार रुपये नकद सहित जुआ सामग्री जब्त
महाराष्ट्र में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान’ शुरू, अब चुटकियों में निपटेंगे राजस्व और जमीन के काम
ये भी पढ़े: जालना मनपा की पहली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को प्राथमिकता; रुके कामों को मिलेगी रफ्तार
चली गई समाधान की जान
खाना खाने के बाद समाधान ने अनजाने में वही ज़हरीला पानी पी लिया। कुछ ही घंटों में उसे तेज उल्टियां और बेचैनी होने लगी। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 16 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पंढरपुर तालुका पुलिस स्टेशन इस मामले की जांच कर रहा है। करीब एक महीने बाद सामने आई इस ज़हरीली साज़िश ने इलाके में सनसनी फैला दी है
Pandharpur umbergaon poison murder wife lover case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जोनाथन ट्रॉट ने चार साल बाद अफगानिस्तान क्रिकेट को कहा अलविदा, नम आंखों से ली विदाई
Feb 20, 2026 | 04:22 PMमुंबई का पहला डबल-डेकर एलफिंस्टन ब्रिज जल्द होगा तैयार, जानें कब से दौड़ेगी आपकी गाड़ी?
Feb 20, 2026 | 04:20 PMप्रियंका चतुर्वेदी पर सस्पेंस: राज्यसभा में दोबारा उम्मीदवारी पर बोलीं- ‘जनता के लिए काम जारी रहेगा’
Feb 20, 2026 | 04:17 PM‘भारत की साख बिगाड़ने की साजिश’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की BJP, राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया
Feb 20, 2026 | 04:15 PMकपास खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग, विधायक सावरकर की पहल पर सीएम फडणवीस ने केंद्र को लिखा पत्र
Feb 20, 2026 | 04:14 PMसाखरवाही फार्म हाउस में जुए पर रेड, 13 आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख 73 हजार रुपये नकद सहित जुआ सामग्री जब्त
Feb 20, 2026 | 04:07 PMमहाराष्ट्र में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान’ शुरू, अब चुटकियों में निपटेंगे राजस्व और जमीन के काम
Feb 20, 2026 | 04:04 PMवीडियो गैलरी

मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM
सागर में नकली डीएसपी का भंडाफोड़, नई बोलेरो और वर्दी का रौब दिखाकर कर रहे थे ठगी, असली पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक
Feb 19, 2026 | 10:15 PM
वंदे भारत में सेहत से खिलवाड़! सीधे प्लास्टिक पैकेट में गर्म कर परोसी जा रही रोटियां, वीडियो ने खोली पोल
Feb 19, 2026 | 10:09 PM
रायबरेली में सिस्टम फेल! टूटे पुल के कारण घुटनों तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर नौनिहाल- VIDEO
Feb 19, 2026 | 10:03 PM
राजस्थान में प्रिंसिपल की दबंगई, ‘बुला ले मुख्यमंत्री को, नहीं करूंगी साइन’, ₹200 की वसूली पर दी खुली धमकी
Feb 19, 2026 | 09:58 PM
UP पुलिस का काला चेहरा! कोतवाल की गंदी हरकत से तंग महिला सिपाही पहुंची डीआईजी के पास, रोते हुए सुनाई आपबीती
Feb 19, 2026 | 09:52 PM










