-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- Head On Collision Between Bus Full Of Devotees Going To Shirdi And Truck 3 Killed
शिर्डी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर
- Written By: आंचल लोखंडे
रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे ने संगमनेर के कोकणगांव परिसर को दहला दिया, जब आम से भरे तेज़ रफ्तार ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर कोच बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।

बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
अहिल्यानगर: रविवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे ने संगमनेर के कोकणगांव परिसर को दहला दिया, जब आम से भरे तेज़ रफ्तार ट्रक और श्रद्धालुओं से भरी स्लीपर कोच बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसा कोल्हार-घोटी राज्य मार्ग पर होटल भाग्यलक्ष्मी के सामने सुबह करीब 7 बजे हुआ। MH-46 CU 2754 नंबर की स्लीपर कोच ट्रैवल्स बस संगमनेर से शिर्डी व शनि शिंगणापुर की ओर श्रद्धालुओं को लेकर जा रही थी। अधिकांश यात्री महाराष्ट्र से बाहर के थे, जो दर्शन के लिए निकले थे। तभी MH-12 NX 1454 नंबर का आम से लदा ट्रक सामने से तेज़ गति में आया और नियंत्रण खोकर बस से सीधी टक्कर मार दी।
दोनों वाहन खाई में जा गिरे
बारिश की वजह से सड़क फिसलन भरी थी, और दोनों चालकों की तेज़ रफ्तार ने स्थिति और बिगाड़ दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलटते हुए सड़क के किनारे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे की आवाज़ दूर-दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका दहल उठा।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Bhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
NH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
पिंपरी-चिंचवड़: मोशी हादसे में पहली मौत, कचरे के ढेर में फंसे 23 लोगों में से 9 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
तीन की मौके पर मौत -मृतकों में हरियाणा की महिला भी शामिल
इस दुर्घटना में जिनकी मौत हुई है, उनकी पहचान प्रवीण सोपान कांदळकर (28 वर्ष, सुकेवाडी, संगमनेर), फिरोज लाला शेख (46 वर्ष, कसारा दुमाला, संगमनेर) और अंजु प्रवीण वाल्मिकी (39 वर्ष, पानीपत, हरियाणा) के रूप में हुई है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव और चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
स्थानीय लोगों ने दिखाई इंसानियत, घायलों की मदद में आगे आए
हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। बस में फंसे यात्री दर्द और दहशत में चीख-पुकार कर रहे थे। नज़दीकी ग्रामीण, राहगीर और अन्य वाहन चालकों ने मानवता का परिचय देते हुए राहत कार्य में भाग लिया और घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में हर्षिता सोनू वाल्मिकी, बिराला पूनम, सोनिया रमेश बिर्ला, रिया अजय चावरीया (सभी निवासी मुंबई) और मोहम्मद रफीक जलील शेख (नाईकवाडपुरा, संगमनेर) शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य यात्री भी घायल हैं, जिनके नाम अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी, रत्नागिरी में रेड, पुणे में ऑरेंज अलर्ट जारी
पुलिस जांच में खुलासा-रफ्तार और फिसलन बना हादसे का कारण
हादसे की सूचना मिलते ही संगमनेर तालुका पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और यातायात बहाल करने का कार्य जारी है। पुलिस के अनुसार बारिश के चलते सड़क गीली थी और दोनों वाहन बहुत तेज़ गति में थे, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके।
ट्रक के क्लीनर की भी मौत, बड़ी जनहानि टली
इस दुर्घटना में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन ट्रक का क्लीनर मौके पर ही दम तोड़ बैठा। गनीमत रही कि ट्रक में और कोई सवार नहीं था, जिससे और ज़्यादा जान का नुकसान नहीं हुआ।
हालांकि, वाहन और ट्रक में लदे आमों का भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर रफ्तार नियंत्रक यंत्र, चेतावनी संकेत और निगरानी प्रणाली लगाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि कोल्हार-घोटी मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
Head on collision between bus full of devotees going to shirdi and truck 3 killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














