- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Ctet 2026 Teachers Election Duty Cancel Solapur News
CTET परीक्षा और मतदान एक ही दिन, सोलापुर के 2500 शिक्षकों को मिलेगी चुनाव ड्यूटी से छूट
CTET Exam Update: सोलापुर में CTET 7 फरवरी को होगा और परीक्षा देने वाले करीब 2500 शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी रद्द की जाएगी, जानें प्रशासन का पूरा फैसला और अपडेट।
- Written By: आंचल लोखंडे

election duty cancel (सोर्सः सोशल मीडिया)
Solapur CTET: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भी आवेदन किया है। जिन शिक्षकों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें चुनाव ड्यूटी से छूट दी जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिले में परीक्षा देने वाले शिक्षकों की तालुका-वार जानकारी मांगी है।
सोलापुर जिले में लगभग ढाई हजार ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने CTET के लिए आवेदन किया है, लेकिन उन्हें चुनाव ड्यूटी सौंपी गई थी।सोलापुर जिला परिषद समेत राज्य की 12 जिला परिषदों और 125 पंचायत समितियों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना था। इसी कारण शिक्षकों को पहले अपनी चुनाव ड्यूटी पूरी कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की अनुमति दी गई थी।
174 पदों के लिए 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त
हालांकि, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे के बाद राज्य में एक दिन का शोक घोषित किया गया। इसके चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार (29 जनवरी) को कार्यक्रम में बदलाव करते हुए मतदान की तारीख 5 फरवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी कर दी। इस बदलाव के कारण चुनाव ड्यूटी पर तैनात शिक्षक असमंजस में पड़ गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
लेक लाड़की योजना से 5,311 परिवारों के बैंक खातों में आई पहली किश्त! वाशिम जिले में 5,500 से अधिक आवेदन मंजूर
Mumbai Dahisar में प्रेम विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवती पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार
Mumbai DRI की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ का सोना-चांदी और 3.71 करोड़ नकदी जब्त
गोंदिया में करोड़ों खर्च, फिर भी बेकार पड़े खेत तालाब! ‘मांगेगा उसे खेत तालाब’ योजना की चौंकाने वाली हकीकत
ये भी पढ़े: अकोला में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, 25 हजार जुर्माना भी लगाया
चुनाव ड्यूटी से औपचारिक रूप से मुक्त किया जाएगा
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों ने CTET परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें संबंधित प्रमाण और आवेदन विवरण निर्धारित समय सीमा के भीतर तालुका स्तर के चुनाव कार्यालय में जमा करना होगा। इसके आधार पर ही उन्हें चुनाव ड्यूटी से औपचारिक रूप से मुक्त किया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी अपील की है कि शिक्षक समय रहते जानकारी साझा करें, ताकि परीक्षा और चुनावी प्रक्रिया दोनों सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सकें।
Ctet 2026 teachers election duty cancel solapur news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान की अमेरिका को आखिरी चेतावनी, समुद्री नाकेबंदी बंद करो वरना अंजाम होगा खतरनाक, चीन ने भी कर दिया बड़ा वादा
Apr 16, 2026 | 11:45 AMपरिसीमन, जनगणना और सीटों का फार्मूला…महिला आरक्षण पर सरकार-विपक्ष में क्यों मचा घमासान? प्वाइंट्स में समझें
Apr 16, 2026 | 11:44 AMBaramati By Election 2026: रोहित पवार का सुनेत्रा पवार को समर्थन, सदाभाऊ खोत का तीखा हमला
Apr 16, 2026 | 11:42 AM‘नारी शक्ति नहीं, यह बीजेपी शक्ति वंदन है’; महिला आरक्षण के टाइमिंग पर संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
Apr 16, 2026 | 11:40 AMअमरावती अश्लील वीडियो कांड पर भड़का महाराष्ट्र! शरद पवार गुट ने CM फडणवीस को पत्र लिख की SIT जांच की मांग
Apr 16, 2026 | 11:39 AMनवभारत विशेष: IPL के इतिहास में ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहले ही मैच में प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने किया कमाल
Apr 16, 2026 | 11:33 AMMotorola फोन हुए महंगे, अब यूजर्स को पड़ेगा महंगा, खरीदने से पहले जान लें पूरा सच
Apr 16, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM














