-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Tuar Soybean Price Rise Cotton Rate Brake Amravati Mandi News
बाजार में चर्चा: ‘चुनिंदा किसानों को ही मिलेगा फायदा’, तुअर और सोयाबीन में तेजी, कपास की रफ्तार पर ब्रेक
- Written By: आंचल लोखंडे
Cotton Rate: अमरावती मंडी में तुअर और सोयाबीन के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कपास की तेजी पर ब्रेक लगा है और बाजार में चुनिंदा किसानों को ही लाभ मिलने की चर्चा तेज है।

cotton price fluctuation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Amravati News: पिछले पंद्रह दिनों में तुअर, सोयाबीन और कपास की कीमतों में आई बढ़ोतरी से किसानों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इस तेजी का वास्तविक लाभ व्यापारियों के साथ-साथ केवल कुछ चुनिंदा किसानों को ही मिल सकता है। उत्पादन में कमी, मौसम की अनिश्चितता और आवक घटने के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है और आने वाले दिनों में भी अस्थिरता बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
तुअर दाल को जोरदार भाव
स्थानीय कृषि उपज मंडी में तुअर दाल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पंद्रह दिन पहले जहां तुअर दाल 6,000 से 6,500 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही थी, वहीं अब इसके भाव 7,600 से 9,150 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। शुक्रवार को सर्वोत्तम गुणवत्ता की तुअर दाल 9,140 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। बाजार में कुल 3,720 क्विंटल तुअर दाल की आवक दर्ज की गई। व्यापारियों के अनुसार लगातार बारिश, संभावित उत्पादन में कमी और नमी घटने से गुणवत्ता में सुधार हुआ है, जिससे दामों में बढ़ोतरी हुई है।
सोयाबीन के दामों में बड़ी छलांग
पिछले चार महीनों से जारी सोयाबीन की कीमतों में गिरावट अब थम गई है और बीते पंद्रह दिनों में दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां सोयाबीन 3,500 से 4,200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, अब इसके दाम 5,100 से 5,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं। शुक्रवार को बाजार में 3,702 बोरे सोयाबीन की आवक हुई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक मांग और देश में उपलब्ध स्टॉक की स्थिति के कारण आगे और तेजी देखने को मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, अकोला के 1.87 लाख किसानों को मिला लाभ
Amravati: मोर्शी के अधूरे पुल को लेकर कांग्रेस का अल्टीमेटम, ‘करो या मरो’ आंदोलन की चेतावनी
अमरावती के छात्रों के लिए खुलेंगे अनुसंधान के नए अवसर, पांच वर्षों का शैक्षणिक करार
कौंडण्यपुर से माता रुक्मिणी की 432 साल पुरानी भव्य पालकी यात्रा पंढरपुर के लिए रवाना
मक्के की आवक घटी, लेकिन दाम स्थिर
पिछले सप्ताह मक्के की आवक में भारी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को केवल 53 बोरी मक्का बाजार में पहुंचा। इसके बावजूद मक्के के दाम 1,650 से 1,725 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। कम आवक के बावजूद कीमतों में बढ़ोतरी न होने से मक्के का बाजार फिलहाल सुस्त नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े: शासकीय योजनाओं का महामेला 8 फरवरी को, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट व जिला न्यायालय के न्यायाधीश रहेंगे उपस्थित
कपास की तेजी पर ब्रेक, बाजार में असमंजस
पिछले सप्ताह से कपास के दामों में आई तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। जो कपास पहले 7,000 से 7,400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था, वह कुछ ही दिनों में 9,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था। हालांकि शुक्रवार को कपास 8,000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बिका। व्यापारी रविशंकर जाजू के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम और घरेलू मांग के कारण कपास में तेजी आई थी, लेकिन फिलहाल बाजार में अस्थायी ठहराव दिखाई दे रहा है।
तेजी का फायदा किसे?
हालांकि तुअर और सोयाबीन में तेजी देखने को मिल रही है, लेकिन इसका बड़ा लाभ उन व्यापारियों और किसानों को ही मिलने की संभावना है, जिन्होंने माल का भंडारण किया है। अधिकांश किसानों ने पहले ही अपनी उपज बेच दी थी, ऐसे में बढ़े हुए दामों का फायदा व्यापारियों और जमाखोरों को मिलने की आशंका जताई जा रही है। कपास और मक्का के बाजार में बनी अनिश्चितता को देखते हुए आने वाले सप्ताह में दामों में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Tuar soybean price rise cotton rate brake amravati mandi news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














