-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Angar Nagaradhyaksh Election Ujjwala Thite Appeal Dismissed Binvirodh Result
न्यायालय ने उज्ज्वला थिटे की अपील याचिका खारिज की, अनगर नगराध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव की पुष्टि
- Written By: आंचल लोखंडे
Ujjwala Thite Appeal Dismisse: सोलापुर जिला न्यायाधीश प्रशांत राजवैद्य की अदालत में उज्वला थिटे, प्राजक्ता पाटिल और सरकारी पक्ष की ओर से तीनों वकीलों की बहस पूरी हो चुकी थी।

न्यायालय ने उज्ज्वला थिटे की अपील याचिका खारिज की (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Solapur Political News: सोलापुर जिले के अनगर नगर पंचायत के नगराध्यक्ष पद का चुनाव बिनविरोध होने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की उम्मीदवार उज्ज्वला थिटे ने सोलापुर सत्र न्यायालय में अपील दायर की थी। उनके नामांकन पत्र को खारिज किए जाने के खिलाफ यह याचिका दायर की गई थी। सोमवार को इस मामले पर दोनों पक्षों की बहस पूरी हुई और न्यायालय ने उज्वला थिटे की अपील को खारिज कर दिया। जिला न्यायाधीश प्रशांत राजवैद्य ने नामांकन खारिज करने संबंधी चुनाव निर्णय अधिकारी के आदेश को बरकरार रखा है।
याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनके नामांकन पत्र पर की गई हस्ताक्षर को जानबूझकर मिटाया गया। इस पर सरकारी पक्ष ने तर्क दिया कि यदि वास्तव में हस्ताक्षर मिटाने की घटना हुई थी, तो इसकी शिकायत पुलिस में क्यों नहीं की गई? करीब चार घंटे चली सुनवाई के बाद न्यायालय ने निर्णय सुनाया। करीब आठ दिनों से प्राजक्ता पाटिल की निर्विरोध जीत पर जो कानूनी संशय बना हुआ था, वह अब समाप्त हो गया है और उनकी निर्विरोध विजय पर आधिकारिक मुहर लग गई है। उज्ज्वला थिटे के वकील दत्तात्रय घोड़के ने कहा कि “हमें कोर्ट ने ऑपरेटिव ऑर्डर बताया है, हमारा अपील आवेदन खारिज कर दिया गया है। विस्तृत आदेश कल प्राप्त होगा, तभी निर्णय के आधार का पता चलेगा।”
कोर्ट में थिटे पक्ष की दलील
उज्ज्वला थिटे की ओर से वकील दत्तात्रय घोड़के ने करीब डेढ़ घंटे अपनी दलीलें रखीं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करते समय उज्ज्वला थिटे को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और चुनाव निर्णय अधिकारी ने किस तरह से कार्य किया। उन्होंने प्रशासन पर हस्ताक्षर गायब करने सहित गंभीर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
उजनी बांध का जलस्तर 50% के पार, सिर्फ 4 दिन में 32% पानी बढ़ा; पुणे-सोलापुर समेत 3 जिलों के किसानों में खुशी
पंढरपुर वारी के लिए पूरे महाराष्ट्र से चलेंगी 5500 स्पेशल ST बसें, महिलाओं को 50% छूट और बुजुर्गों को फ्री सफर
यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लाखों की लूट, 74 मिनट खड़ी रही ट्रेन, सोलापुर के तडवाल स्टेशन पर खौफनाक वारदात
सावधान! सफेद जहर का काला धंधा, सोलापुर में तुकाराम मुंढे की महा-स्ट्राइक, 37 हजार लीटर मिलावटी दूध गटर में बहा
ये भी पढ़े: गौवंश तस्करी का पर्दाफाश, 20 गौवंश मुक्त, 11.80 लाख रुपये का माल जब्त
सरकारी वकील की दलील
सरकारी वकील प्रदीपसिंह राजपूत ने कहा कि यदि चुनाव निर्णय अधिकारी के कार्य पर आपत्ति थी तो जिला चुनाव निर्णय अधिकारी या चुनाव आयोग के पास शिकायत क्यों नहीं की गई? उन्होंने यह भी कहा उज्ज्वला थिटे NCP की उम्मीदवार हैं, यदि उन पर दबाव था, तो पार्टी ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया? चुनाव निर्णय अधिकारी ने नियमों के अनुसार ही कार्रवाई की है। इसलिए अपील खारिज की जाए।
प्राजक्ता पाटिल के वकील का पक्ष
अधिवक्ता महेश जगताप ने कहा “इस पूरे मामले से हमारी उम्मीदवार प्राजक्ता पाटिल का कोई संबंध नहीं है। नामांकन पर आपत्ति किसी निर्दलीय उम्मीदवार ने उठाई थी, जिन्होंने बाद में अपना नाम वापस ले लिया।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि “NCP की आंतरिक राजनीति के तहत वर्तमान जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष राजन पाटिल के खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से यह विवाद खड़ा किया है।”
Angar nagaradhyaksh election ujjwala thite appeal dismissed binvirodh result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फौजी’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट, प्रभास के दमदार एक्शन अवतार के साथ रिलीज डेट भी हुई कन्फर्म
Jul 16, 2026 | 03:23 PMसंसद सत्र से पहले NDA की अहम बैठक आज, राजनाथ सिंह के घर बनेगी रणनीति; NEET और ऑपरेशन सिंदूर पर भी नजर
Jul 16, 2026 | 03:23 PMप्रशासन की चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, अर्नाला बीच पर डूबे दो दोस्त, तलाश में जुटी SDRF
Jul 16, 2026 | 03:18 PMअकोला में अमृत योजना चरण-2 का काम ठप: 21 गांवों की जलापूर्ति अटकी; 3 से 5 साल की देरी होने की आशंका
Jul 16, 2026 | 03:18 PMराजधानी भोपाल में पिता ने बेटी को मारा: गड़े खजाने के लालच में वारदात, 3 महीने बाद खुला राज
Jul 16, 2026 | 03:18 PMकाशी पहुंचीं शिल्पा शेट्टी; बाबा विश्वनाथ के दरबार में की पूजा-अर्चना, आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत हुई एक्ट्रेस
Jul 16, 2026 | 03:16 PMMonsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी? जानिए हेल्दी रहने का आसान फॉर्मूला
Jul 16, 2026 | 03:12 PMवीडियो गैलरी

200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM
UNSC सीट के लिए भारत का मास्टरस्ट्रोक! जानिए मिशन “SHANTI” का पूरा प्लान?, VIDEO
Jul 16, 2026 | 01:38 PM
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM














