Thane Municipal Corporation में लापरवाही पर सख्ती, अधिकारियों को मूवमेंट रजिस्टर रखने का आदेश

Thane MNC में बढ़ती लापरवाही और RTI उल्लंघन की शिकायतों पर प्रशासन सख्त हो गया है। अधिकारियों को मूवमेंट रजिस्टर रखने, समय तय करने और RTI सेक्शन 4(1) की जानकारी नियमित अपडेट करने का आदेश दिया गया है।
Thane Deputy Commissioner Umesh Birari
ठाणे मनपा के उपायुक्त उमेश बिरारी निलंबित (pic credit; social media)
Published on
Updated on

Thane News In Hindi: ठाणे मनपा के कामकाज में बढ़ती लापरवाही, अधिकारियों और कर्मचारियों की अनियमित मौजूदगी और नागरिकों की अनदेखी की शिकायत को मनपा प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

अतिरिक्त मनपा आयुक्त प्रशांत रोड़े ने सभी विभागों के लिए परिपत्र जारी कर मनपा में अपने काम काज के सिलसिले में आने वाले अभ्यागतों से मिलने का समय निश्चित करने एवं ऑफिस में एक मूवमेंट रजिस्टर रखने का निर्देश दिया है।

जिसको लेकर ठाणे शहर जिला कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राहुल पिंगले ने कहा है कि इससे मनपा में नागरिकों के साथ होने वाला अन्याय रुकेगा। ठाणे मनपा में बढ़ती गड़बड़ियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरहाजिरी, नागरिकों की अनदेखी और सूचना के अधिकार कानून के उल्लंघन की शिकायतों से नागरिक परेशान थे।

कार्यालय में मूवमेंट रजिस्टर रखने का दिया गया निर्देश

अधिकारियों के समय पर ऑफिस में न आने, नागरिकों से मिलने पर उनकी बात न सुनने और आरटीआई सेक्शन 4(1) के अनुसार जरूरी जानकारी वेबसाइट और दिखाने वाली जगहों पर न डालने की शिकायते लगातार बढ़ रही थी।

जिसको लेकर कांग्रेस की तरफ से मन्या के अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोड़े से शिकायत की गयी थी। इस संदर्भ में राहुल पिंगले अतिस्थित आयुक्त कार्यालय में लगातार पहल कर रहे थे। अतिरिक्त आयुक्त की तरफ से जारी परिपत्र के मुताबिक, सूचना का अधिकार कानून 2005 के सेक्शन 4/1) में बताई गई 17 बालों की जानकारी हर तीन महीने में अपडेट करना और ऑफिस के सामने और मनपा की वेबसाइट पर साफ-साफ पब्लिश करना जरूरी कर दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com