-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Small Bridge Submerged In Waters Of Wainganga
छोटा पुल वैनगंगा के पानी में डूबा, नाले पर पानी, खमारी-भिलेवाड़ा मार्ग बंद
- Written By: आंचल लोखंडे
Wainganga River: पिछले कुछ दिनों की बारिश से भंडारा-कारधा मार्ग स्थित छोटा पुल वैनगंगा के उफनते पानी में डूबा हुआ है, जिससे वाहन चालकों के लिए यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

छोटा पुल वैनगंगा के पानी में डूबा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: भंडारा जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश होने का प्रभाव दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने नागरिकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है और सभी से सतर्क रहने का आग्रह किया है। साथ ही यह भी बताया हे कि 29 और 30 सितंबर को यलो अलर्ट से मुक्ति मिल गई है। 28 सितंबर को मौसम ने थोड़ी राहत दी। दिन में बारिश नहीं हुई और दोपहर में धूप भी खिली, लेकिन शाम होते-होते मौसम फिर से बदल गया।
पिछले कुछ दिनों की बारिश से भंडारा-कारधा मार्ग स्थित छोटा पुल वैनगंगा के उफनते पानी में डूबा हुआ है, जिससे वाहन चालकों के लिए यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं, शहर के निकट खमारी-भिलेवाड़ा मार्ग पर नाले में पानी चढ़ जाने के कारण मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
किसानों के धान की फसल बर्बाद
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 35.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले के साकोली मंडल में 66.8 मिमी, एकोड़ी मंडल में 95.8 मिमी और लाखनी मंडल में 95.8 मिमी बारिश हुई। 65 मिमी बारिश होने पर अतिवृष्टि माना जाता है। लगातार हुई बारिश के कारण जिले के कई खेत पानी में डूबे हुए हैं और किसानों के धान की फसल बर्बाद होने का भय बढ़ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा की बदहाल सड़कें: गड्ढे में फंसा आयशर ट्रक, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
राज्यसभा सांसद राजेंद्र जैन और एमएलसी अविनाश ब्राह्मणकर का भव्य नागरिक सम्मान
गोबरवाही, सीतासावंगी और चिचोली में बाघ की गतिविधियों पर वन विभाग की रात्रिकालीन गश्त
तुमसर के साहली क्षेत्र में किसान के सामने बाघ ने बैल का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत
गोसीखुर्द के गेट खुले हुए
गोसीखुर्द बांध के 15 गेट अभी भी खुले हुए है। इस बांध से 1885 क्यूमेक्स पानी का विसर्ग किया जा रहा है। गोंदिया जिले के पुजारीटोला बांध के 8 गेट और धापेवाडा के 5 गेट खुले हुए है। इन बांधों से लगातार नदी में पानी छोड़ा जा रहा है।
ये भी पढ़े: सरेआम बिक रहा तंबाकू-गुटखा, पड़ोसी राज्यों से बड़े पैमाने पर तंबाकू गुटखे का निर्यात
प्रशासन की अपील – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भंडारा के अनुसार, जिले की नदियों, नालों, बांधों और तालाबों में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। इसलिए नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि इन स्थानों पर जाने से बचें और विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नदी, बांध या तालाब के किनारे सेल्फी लेने का मोह न करें, क्योंकि एक क्षण की लापरवाही आपकी और आपके साथियों की जिंदगी को गंभीर खतरे में डाल सकती है।
इस समय नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। छोटी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रशासन की चेतावनी को गंभीरता से लें, अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें और नदी-नालों के किनारे जाने से बचें। भंडारा जिले के लोग इन प्राकृतिक परिस्थितियों के प्रति सजग हैं, पर सावधानी और संयम ही इस आपदा में सबसे बड़ी रक्षा है।
Small bridge submerged in waters of wainganga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














