- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Md Drug Smugglers Mcoca Action Kapilnagar
85.030 ग्राम एमडी समेत 12.71 लाख रुपए का माल जब्त, एमडी तस्करों पर लगा मकोका
MCOCA Action: नागपुर के कपिलनगर इलाके में एमडी ड्रग तस्करी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 85.030 ग्राम एमडी और 12.71 लाख रुपए का माल जब्त किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

MCOCA Action:नागपुर के कपिलनगर (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nagpur Drugs Case: कपिलनगर थाना क्षेत्र में 29 नवंबर 2025 को फिल्मी अंदाज़ में पकड़े गए ड्रग तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की धाराएं लागू की हैं। यह कार्रवाई पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत की गई है।
इस मामले में कामगार नगर निवासी सगे भाई समीर अहमद सगीर अहमद (30) और इमरान अहमद सगीर अहमद (28) तथा यशोधरानगर निवासी आकाश भगीरथ सय्याम (26) को गिरफ्तार किया गया है। इनके साथ चौथा आरोपी इमरान उर्फ सोनू उर्फ बंदर सत्तार शेख (26), निवासी कामगार नगर, फिलहाल फरार है। तीनों गिरफ्तार आरोपी वर्तमान में सेंट्रल जेल में बंद हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 85.030 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) समेत कुल 12 लाख 71 हजार 750 रुपए का माल जब्त किया है।
4.25 लाख रुपए की एमडी जब्त
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 29 नवंबर 2025 की तड़के करीब 5.20 बजे गश्ती दल को सूचना मिली थी कि कामगार नगर इलाके में तीन संदिग्ध युवक कार में खड़े हैं और उनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की।
सम्बंधित ख़बरें
शराब ही नहीं, औषधि निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है महुआ, बना रोजगार का साधन
प्रकाश आंबेडकर ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, 23 मार्च को नागपुर में RSS मुख्यालय पर मोर्चा
महाराष्ट्र में अब जिला परिषद और पंचायत समितियों में भी होंगे ‘स्वीकृत सदस्य’, विधानसभा में विधेयक पास
Thane: ICU में महिला को चूहे के कुतरने से हुई मौत के मामले में अधीक्षक पर गिरी गाज
29 नवंबर 2025 को हुई थी 3 की गिरफ्तारी
तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर फिल्मी अंदाज़ में उन्हें धर दबोचा। तलाशी के दौरान कार से 85.030 ग्राम एमडी, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 25 हजार 150 रुपए बताई गई है, बरामद की गई। इसके अलावा कार, चार मोबाइल फोन, 2.55 लाख रुपए नकद, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, ज़िप लॉक पन्नियां और डीवीआर सहित कुल 12,71,750 रुपए का माल जब्त किया गया।
चौथा आरोपी फरार
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने फरार साथी इमरान शेख का नाम उजागर किया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार जारी है। पीसीआर अवधि समाप्त होने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े: KDMC चुनाव: मुख्य चुनाव निरीक्षक गोरख सागर ने की तैयारियों की समीक्षा; अधिकारियों को दिया मंत्र
डीसीपी के प्रस्ताव पर सीपी की मंजूरी
ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन थंडर’ के तहत कार्रवाई को और कड़ा करते हुए डीसीपी संदीप पखाले ने चारों आरोपियों पर मकोका लगाने का प्रस्ताव भेजा था। अपर पुलिस आयुक्त राजेंद्र दाभाडे ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए नार्कोटिक ड्रग्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के साथ मकोका की धाराएं जोड़ने के आदेश दिए हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
Nagpur md drug smugglers mcoca action kapilnagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शराब ही नहीं, औषधि निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है महुआ, बना रोजगार का साधन
Mar 18, 2026 | 06:36 PMमुंबई: मलाड PAP प्रोजेक्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, विधानसभा में गूंजा मुद्दा, मंत्री माधुरी मिसाल ने दिए आदेश
Mar 18, 2026 | 06:35 PMक्या इस साल दुल्हन बनेंगी श्रद्धा कपूर? राहुल मोदी संग शादी की खबरों पर मौसी ने खोला राज
Mar 18, 2026 | 06:33 PMसमुद्र में ‘टिक-टिक’ करता रूसी टाइम बम, यूरोप के सामने ‘मौत का कुआं’ बना यह जहाज; क्या आने वाला है महाविनाश?
Mar 18, 2026 | 06:30 PMNCP में बड़ी फूट! BJP के करीब आए पूर्व सांसद संजय पाटिल, सांगली जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव में कर दिया खेला
Mar 18, 2026 | 06:29 PMईरान में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: 111 खुफिया सेल तबाह, 4 अमेरिकी जासूस गिरफ्तार
Mar 18, 2026 | 06:27 PMकाव्या मारन के बचाव में आए ललित मोदी, अबरार अहमद को लेकर हो रही थी ट्रोलिंग, कहा- मुझे कॉल करो फिर…
Mar 18, 2026 | 06:25 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM













