- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sindhudurg »
- 2 St Buses Collide In Sindhudurg 19 Including School Students Injured
सिंधुदुर्ग में 2 एसटी बसों की जोरदार भिड़ंत, स्कूली छात्रों समेत 19 लोग घायल
- Written By: आंचल लोखंडे
सिंधुदुर्ग जिले में सोमवार की सुबह बांदा-दोडामार्ग राजमार्ग पर 2 राज्य परिवहन बसें आमने-सामने टकरा गईं। स्कूली छात्रों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत 19 यात्री घायल हो गए।

सिंधुदुर्ग में 2 एसटी बसों की जोरदार भिड़ंत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
सिंधुदुर्ग: सिंधुदुर्ग जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। 2 राज्य परिवहन बसें आमने-सामने टकरा गईं। स्कूली छात्रों, बुजुर्गों और महिलाओं समेत 19 यात्री घायल हो गए। इस भयानक हादसे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। सोमवार सुबह लगभग 7 बजे सिंधुदुर्ग जिले के बांदा-दोडामार्ग राजमार्ग पर पानवल गांव के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना घटी। 2 राज्य परिवहन की बसें आमने-सामने से भीषण रफ्तार में टकरा गईं।
हादसा इतना खौफनाक था कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए। यात्रियों की चीख-पुकार गूंज उठी। कई लोग सीटों में फंस गए। स्कूली छात्र बुजुर्ग और महिलाएं तक खून से लथपथ हालत में तड़पते दिखे। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक फुकेरी से बांदा जा रही बस जब पानवल पहुंची तो सामने से उस्मानाबाद-पणजी बस तेज रफ्तार से आई और सीधी टक्कर मार दी।
100 फीट तक घसीटते हुए गए
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया “टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक ने ब्रेक लगाने की पूरी कोशिश की, लेकिन रफ्तार के चलते फुकेरी बस को करीब 100 फीट तक घसीटते हुए ले गया।” इस दौरान बस में बैठे छात्र और बुजुर्ग डर और दर्द से कराह उठे। लोग चीखने लगे। स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और खून से लथपथ घायलों को बस से बाहर निकालने में जुट गए।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 6, कमिश्नर ने की घायलों से मुलाकात, मुआवजे का एलान
सीहोर में बड़ा हादसा: श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गिरा पंडाल, दबने से 30 श्रद्धालु घायल, मची अफरा-तफरी
Mulund Car Accident: बुजुर्ग की कार सब्जी दुकान में घुसी, महिला और 2 वर्षीय बच्ची की मौत
घायलों में छात्र, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल
इस हादसे में करीब 19 से 22 लोग घायल हुए हैं। इनमें स्कूली कॉलेज के छात्र भी हैं। बुजुर्ग और महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में अनिल कदम (48 वर्ष), बाळासाहेब कुंभार (99 वर्ष), अर्चना हिंगणेकर (50 वर्ष), ज्ञानेश्वर गवस (60 वर्ष), पुनाजी आईर (25 वर्ष), इंदुमती और सुरेखा आईर (50 वर्ष), प्रकाश राऊत (60 वर्ष), रमेश और रेश्मा आईर, रामचंद्र गवस (72 वर्ष), भक्ती देसाई, तृप्ति देसाई, माधुरी देसाई, यशवंत आदर (75 वर्ष), विमल घोगले (53 वर्ष), लक्ष्मी कुंभार (60 वर्ष) और उर्मिला कुंभार शामिल हैं।
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि “अधिकांश यात्रियों की हालत अब स्थिर है। कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि कुछ को सावंतवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।”
तत्काल राहत कार्य-पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही बांदा पुलिस और एसटी महामंडल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। एसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घायलों का हालचाल पूछा और आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया।
एकनाथ शिंदे ने किया ‘महाराष्ट्र विद्युत कर्मचारी सेना’ के प्रतीक चिह्न का अनावरण
2 घंटे का लंबा जाम
भीषण टक्कर के बाद दोनों बसें सड़क के बीच में फंस गईं, जिससे राजमार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सैकड़ों यात्री, स्कूली बच्चे और बाजार जाने वाले लोग बीच रास्ते में फंसे रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने सड़क किनारे पत्थर डालकर दोपहिया और पैदल यात्रियों के लिए रास्ता बनाया। करीब दो घंटे बाद क्रेन की मदद से एक बस को किनारे किया गया और यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
इस भयावह हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा “यह सचमुच भगवान की कृपा है कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद कोई भी यात्री अपनी जान नहीं गंवा सका।” डॉक्टरों ने भी बताया कि “सभी घायल खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।”
लापरवाही से बढ़ता सड़क का खौफ
यह हादसा एक बार फिर हमारे सामने बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या तेज रफ्तार और लापरवाही ने हमारी सड़कों को मौत का जाल बना दिया है?
स्थानीय लोग कहते हैं “ड्राइवरों को चाहिए कि रफ्तार पर नियंत्रण रखें। यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। प्रशासन को भी सख्ती से नियम लागू कराने चाहिए।” यह हादसा एक सबक है यात्रियों की सुरक्षा केवल सरकार की नहीं, हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। हमें नियमों का पालन कर दूसरों की और अपनी जान की हिफाजत करनी चाहिए।
2 st buses collide in sindhudurg 19 including school students injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














