-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sharad Pawar And Uddhav Thackeray Party Supported Rsss Statement On Aurangzeb Controversy
RSS के समर्थन में उतरे शरद पवार और उद्धव ठाकरे, औरंगजेब विवाद पर आंबेकर के बयान को बताया सत्य
- Written By: आकाश मसने
औरंगजेब विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने प्रतिक्रिया दी है। संघ ने कहा कि औरंगजेब की आज कोई प्रासंगिकता नहीं है। शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टी के नेताओं ने इस बयान की सराहना की।

शरद पवार, सुनील आंबेकर, उद्धव ठाकरे (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: औरंगजेब विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने प्रतिक्रिया दी है। संघ ने कहा कि औरंगजेब की आज कोई प्रासंगिकता नहीं है। नागपुर हिंसा पर आरएसएस के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि समाज के लिए किसी भी तरह की हिंसा अच्छी नहीं है। पुलिस ने इस घटना की जांच कर रही है और वे इसकी तह तक जाएंगे। औरंगजेब की कब्र को हटाया जाना चाहिए या नहीं, क्या औरंगजेब की आज कोई प्रासंगिकता है, इस पर सुनील आंबेडकर ने कहा कि कोई प्रासंगिकता नहीं है।
आरएसएस के इस बयान का महा विकास अघाड़ी की दो पार्टियों शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने समर्थन किया है। आरएसएस के बयान पर उद्धव ठाकरे गुट के नेता अरविंद सावंत ने कहा कि मैं बयान का स्वागत करता हूं। लेकिन मुझे ये समझ में नहीं आता कि वही बात अपने चेलों को क्यों नहीं बताते।
क्या बोले अरविंद सावंत?
सावंत ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार तुम्हारी है न, कान खींच लो। चाहे केंद्र हो या राज्य हो आरएसएस का नाम लेकर ही तो सरकार चलती है। आपके मंत्री जिस ढंग से उकसाने वाले बयान देते हैं, एक बार नहीं बार-बार कहते रहे हैं। दरारें तो आप ही पैदा करते हो।
सम्बंधित ख़बरें
गोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
मुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
BMC में दो और नगरसेवकों की सदस्यता रद्द: मेयर रितू तावड़े की घोषणा; AIMIM और NCP को बड़ा राजनीतिक झटका
गड़चिरोली: प्रार्थना के दौरान 5 छात्रों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दो जिला अस्पताल रेफर
शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने क्या कहा?
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार की पार्टी के नेता जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि उनका बयान देर से ही आया लेकिन सही समय पर आया। नहीं तो आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में आग8 लग जाती। संघ उनकी (बीजेपी) मातृ संगठन है। जो संघ कहेगा वही सच है ये बात सत्य है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आव्हाड ने कहा कि अभी तक तो हमको लगता था कि ये आरएसएस की ही लाइन है। मैं स्वागत और शुक्रिया अदा करता हूं। मैं वैचारिक विरोधी हूं लेकिन वक्त पर उन्होंने जो टिप्पणी की है, ये बहुत अच्छी बात है।
विश्व हिंदू परिषद ने भी रखा अपना पक्ष
वहीं संघ के बयान पर विश्व हिंदू परिषद (VHP) की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। विश्व हिंदू परिषद के महाराष्ट्र प्रांत के मंत्री गोविंद शेंडे ने सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंसा के संबंध में आरएसएस का बयान योग्य है। संघ ने यह बयान जो हिंसा करते हैं उनके बारे में दिया है। लेकिन औरंगजेब के मुद्दे पर सुनील आंबेकर ने क्या कहा, किस परीपेक्ष में कहा, उनसे क्या सवाल किया गया था, इसकी जानकारी फिलहाल मुझे नहीं है। इसलिए हम इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे।
Sharad pawar and uddhav thackeray party supported rsss statement on aurangzeb controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMAnimesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM












