-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Sharad Pawar Mentor Gautam Adani Statement Baramati
Pune News: शरद पवार मेरे मेंटोर हैं, बारामती में गौतम अदानी का बड़ा बयान
- Written By: आंचल लोखंडे
Gautam Adani: बारामती में शरद पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के उद्घाटन के दौरान गौतम अदानी ने शरद पवार को अपना मेंटोर बताते हुए उनकी भूमिका, एआई और भारत की डेटा सुरक्षा पर अहम बयान दिया।

शरद पवार मेरे मेंटोर हैं (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Baramati News: महाराष्ट्र में आगामी महानगरपालिका और नगरपालिका चुनावों की सरगर्मियों के बीच अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकां) के वरिष्ठ नेता शरद पवार उनके मेंटोर (आदर्श) हैं। अदानी ने कहा, “मैं उन्हें लगभग तीन दशकों से जानता हूं और यह मेरा सौभाग्य है।”
बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के ‘शरद पवार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (CoE-AI) के उद्घाटन के बाद अदानी ने यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राकां के संरक्षक शरद पवार एक ही मंच पर नजर आए।
उद्घाटन समारोह
अदानी ने शरद पवार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए, सहकारी संस्थाओं को मजबूत किया और उद्यमिता को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा, “बारामती में शरद पवार ने जो हासिल किया है, वह केवल विकास नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी मॉडल है।” इस अवसर पर शरद पवार ने भी गौतम अदानी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि अदानी इस परियोजना के उद्घाटन के लिए बारामती आए। पवार ने कहा कि अदानी देश के औद्योगिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नाम हैं और उन्होंने शून्य से शुरुआत कर यह मुकाम हासिल किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
एआई पर जताई चिंता
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए गौतम अदानी ने कहा, “जैसे औद्योगिक क्रांति ने दुनिया को बदल दिया, वैसे ही एआई मानवीय क्षमताओं का विस्तार करेगा। लेकिन भारत को दूसरे देशों के एल्गोरिदम पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। हमें डेटा सुरक्षा और निर्णय क्षमता अपने हाथ में रखनी होगी।” उन्होंने बताया कि यह सेंटर कृषि, स्वास्थ्य और स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस करेगा।गौरतलब है कि अदानी समूह के आर्थिक सहयोग से तैयार यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पवार परिवार के विद्या प्रतिष्ठान के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
ये भी पढ़े: बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में अंतिम समय के गठबंधन से कांग्रेस के शहरी कार्यकर्ता परेशान
अजीत पवार के साथ किया कार से सफर
इससे पहले बारामती पहुंचे गौतम अदानी का उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राकां शरदचंद्र पवार पार्टी के विधायक रोहित पवार ने स्वागत किया। बाद में तीनों एक ही कार में विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे। इस दौरान अदानी और अजीत पवार साथ बैठे थे, जबकि रोहित पवार कार चला रहे थे।
कार्यक्रम में शरद पवार, प्रताप पवार, सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार, रोहित पवार और राजेंद्र पवार सहित पूरा पवार परिवार लंबे समय बाद एक साथ नजर आया। कार्यक्रम के बाद गोविंद बाग में अदानी दंपती के लिए आयोजित स्नेहभोज में भी पवार परिवार की सामूहिक उपस्थिति देखी गई।
‘अदानी मेरे भाई जैसे हैं’: सुप्रिया सुले
राकां (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, “गौतम अदानी मेरे लिए सिर्फ एक बिजनेसमैन नहीं, बल्कि भाई जैसे हैं। वह कभी भाई की तरह गुस्सा करते हैं, तो कभी प्यार से तारीफ करते हैं। अपने जीवन की हर अच्छी-बुरी खबर मैं उन्हें अधिकार के साथ बताती हूं।”
संजय राउत का पलटवार
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार और अदानी के रिश्ते पारिवारिक हैं और किसी कार्यक्रम में किसे बुलाना है, यह उनका निजी मामला है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि पवार की पार्टी और परिवार को तोड़ने में अदानी के भाई की भूमिका रही है। राउत ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की मदद से अदानी मुंबई पर कब्जा करना चाहते हैं, जिसका उनकी पार्टी विरोध करेगी।
Sharad pawar mentor gautam adani statement baramati
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














