शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?' श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब

Shreya Kalra controversy: 'लॉक अप सीजन 2' में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी के करियर पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें फ्लॉप एक्ट्रेस बताया। अभिनेता राजीव अदातिया शिवांगी के समर्थन में सामने आए।
Shivangi Joshi Shreya Kalra Rajiv Adatia Lock Upp Season 2 Career Netflix Reality Show
श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shreya Kalra Targets Shivangi Joshi: रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती तनातनी अब शो से बाहर भी चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में शो के एक एपिसोड में कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा ने टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी। श्रेया की टिप्पणी के बाद जहां शिवांगी के फैंस नाराज नजर आए, वहीं अभिनेता और पूर्व 'खतरों के खिलाड़ी' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया खुलकर शिवांगी के समर्थन में सामने आए।

शो के दौरान एक टास्क खत्म होने के बाद श्रेया कालरा, माधुरी ग्रोवर से बातचीत करती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने शिवांगी जोशी के करियर पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोग अपने करियर को दोबारा पटरी पर लाने के लिए रियलिटी शो में आते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिवांगी के हालिया शो सफल नहीं रहे और उनका करियर ठहर गया है।

राजीव अदातिया ने जाहिर की नाराजगी

बातचीत के दौरान उन्होंने अभिनेता हर्षद चोपड़ा को लेकर भी टिप्पणी की, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद और बढ़ गया। श्रेया का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कई यूजर्स ने इसे निजी हमला बताते हुए इसे अनुचित करार दिया। शिवांगी जोशी के समर्थन में अभिनेता राजीव अदातिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

राजीव अदातिया ने दिया जवाब

शिवांगी जोशी ने लिखा कि शिवांगी को फ्लॉप कहना पूरी तरह गलत है। राजीव ने कहा कि जब लोग श्रेया कालरा को जानते भी नहीं थे, तब शिवांगी कई सुपरहिट टीवी शोज का हिस्सा बन चुकी थीं। उन्होंने शिवांगी को मेहनती, प्रतिभाशाली और सम्मानित कलाकार बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों की तुलना करना उचित नहीं है। राजीव की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस भी उनके समर्थन में उतर आए।

शिवांगी जोशी का सफल टीवी सफर

शिवांगी जोशी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे किरदारों से की थी। 'परवरिश', 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' और 'बेगूसराय' जैसे धारावाहिकों में काम करने के बाद उन्हें असली पहचान 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा के किरदार से मिली। इस शो ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके बाद वह 'बरसातें: मौसम प्यार का', 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' और 'खतरों के खिलाड़ी 12' जैसे लोकप्रिय शोज में भी नजर आईं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com