-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- River Revitalisation Project Pimpri Chinchwad Maruti Bhapkar Scam Allegation
पिंपरी-चिंचवड़ नदी सुधार प्रोजेक्ट पर विवाद, 7,500 करोड़ की योजना में भ्रष्टाचार और पर्यावरण नुकसान के आरोप
- Written By: रूपम सिंह
Pimpri Chinchwad News: पिंपरी-चिंचवड़ के 7500 करोड़ के नदी पुनरुत्थान प्रोजेक्ट पर सामाजिक कार्यकर्ता मारुति भापकर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने टेंडर प्रक्रिया, पर्यावरण नुकसान पर रोक की मांग की।

नदी सुधार प्रोजेक्ट (सोर्स: सोशल मीडियाे)
Pimpri Chinchwad River Improvement Project: पिंपरी-चिंचवड़ शहर से बहने वाली तीन प्रमुख नदियों- इंद्रायणी, पवना और मुला के पुनरुत्थान के नाम पर शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना अब बड़े राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद में घिर गई है। केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक मदद से चलाए जा रहे इस ‘रिवर रिवाइटलाइजेशन प्रोजेक्ट’ पर कुल 7,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है।
इसके तहत पहले चरण में मुला नदी के लिए 1,100 करोड़, इंद्रायणी के लिए 1,400 करोड़ और पवना नदी के लिए 1,700 करोड़ रुपये का भारी-भरकम प्रावधान किया गया है। वर्तमान में मुला नदी पर सुधार कार्य जारी है, लेकिन पर्यावरणविदों का आरोप है कि विकास के नाम पर नदी की प्राकृतिक जैव विविधता को पूरी तरह नष्ट किया जा रहा है। चौड़े नदी तटों को कंक्रीट डालकर संकरा किया जा रहा है और हजारों पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है।
पिंचिं में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की आवश्यकता
इस पूरे प्रोजेक्ट की प्रासंगिकता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता मारुति भापकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मनपा आयुक्त डॉ। विजय सूर्यवंशी और महापौर रवि लांडगे को एक विस्तृत पत्र भेजकर इस परियोजना पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।
सम्बंधित ख़बरें
जिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग
अजित पवार की जयंती पर ठाणे में अनोखा आयोजन, सुरों की त्रिवेणी के साथ अनाथ व दिव्यांग बच्चों की होगी मदद
ठाणे अमेज़ॉन डेटा सेंटर मामला: टीएमसी आयुक्त की बैठक बेनतीजा, अब राज्य सरकार के स्तर पर होगा अंतिम फैसला
पनवेल में स्पेनिश थीम पर बनेगी लग्जरी प्लॉटेड टाउनशिप, अलदर्स ग्रुप ने लॉन्च किया सेवन सिएरा
भापकर ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) में खुद यह बात साफ तौर पर स्वीकार की गई है कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में इस योजना से कोई राहत नहीं मिलेगी। इसके अलावा, इस भारी खर्च से नदियों का केवल पांच प्रतिशत ही शुद्धिकरण हो पाएगा, जबकि बजट का बड़ा हिस्सा केवल सौंदर्याकरण और सिविल कंस्ट्रक्शन के कामों पर उड़ाया जा रहा है।
आरोप है कि राजनीतिक नेताओं, बिल्डरों और अधिकारियों के निजी हितों को साधने के लिए टीडीआर, एफएसआई, व्यावसायिक भवनों और पार्किंग व्यवस्था के नाम पर इस विनाशकारी प्रोजेक्ट को जबरन लागू किया जा रहा है। शहर की वास्तविक और बुनियादी समस्या नदियों में मिलने वाला गंदा सीवेज और औद्योगिक रसायन है। पिंपरी-चिंचवड़ में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की आवश्यकता के अनुसार वर्तमान में पवना डैम, एमआईडीसी और आंध्रा डैम को मिलाकर कुल 610 एमएलडी पानी की सप्लाई की जा रही है।
300 MLD पानी साफ करने की ही व्यवस्था
इसके अतिरिक्त करीब 100 एमएलडी पानी बोरवेल और टैंकरों के जरिए उपयोग में आता है। वाष्पीकरण और अन्य नुकसानों के बाद नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पिंपरी-चिंचवड़ शहर में कम से कम 550 से 600 एमएलडी क्षमता का सुचारू सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) होना अनिवार्य है। इसके विपरीत, मनपा के पास वर्तमान में केवल 300 एमएलडी गंदे पानी को साफ करने की व्यवस्था है। और भ्रष्टाचार के चलते उनमें से भी कितने प्लांट वास्तव में चालू है, यह बड़ी जांच का विषय है। यही हाल नई बनी हाउसिंग सोसायटियों का है,
यह भी पढ़ें:- पुणे में 55 लाख आबादी की पेयजल जरूरतों की तैयारी, 1015 करोड़ की पवना जलवाहिनी परियोजना को मिलेगी रफ्तार
तीन प्रतिशत कम दर वाले टेंडर को किया गया मंजूर
विवाद तब और ज्यादा गहरा गया जब आलंदी और देहू जैसे पवित्र तीर्थस्थलों से होकर बहने वाली इंद्रायणी नदी के काम के लिए 1 जुलाई 2026 को जल्दबाजी और कथित तौर पर अवैध बैठक बुलाकर लगभग 443 करोड़ 51 लाख रुपये का टेंडर मंजूर कर लिया गया। इस टेंडर प्रक्रिया में कुल आठ ठेकेदारों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से महाराष्ट्र के पांच स्थानीय ठेकेदारों को जानबूझकर अयोग्य घोषित कर दिया गया और गुजरात की कंपनी मेसर्स एल. सी.इंद्रा प्राइवेट लिमिटेड के तीन प्रतिशत कम दर वाले टेंडर को हरी झंडी दिखा दी गई।
पर्यावरण विरोधी प्रोजक्ट को तत्काल किया जाए रद्द
मारुति भापकर ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि नियमों को ताक पर रखकर किए गए इस वित्तीय समझौते और पर्यावरण विरोधी प्रोजेक्ट को तुरंत रद्द किया जाए। आलंदी और देहू जैसे तीर्थस्थलों के घाटों का सीमित सौंदर्याकरण तो स्वीकार्य है, लेकिन पूरी नदी के प्राकृतिक स्वरूप से छेड़छाड़ करना आत्मघाती साबित होगा। सरकार को इस फिजूलखर्च को रोककर पूरा ध्यान और फंड तीनों नदियों के स्रोतों पर ही आधुनिक सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने में निवेश करना चाहिए
River revitalisation project pimpri chinchwad maruti bhapkar scam allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NTA Recruitment 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में ग्रुप A और B पदों पर भर्ती, 2.09 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
Jul 16, 2026 | 10:32 PMवर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PMUKPSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में टैक्स और राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Jul 16, 2026 | 10:23 PMजिला परिषद की कल्याणकारी योजनाओं पर दलालों का कब्जा? ZP बैठक में सदस्यों का हंगामा, कार्रवाई की उठी मांग
Jul 16, 2026 | 10:22 PMDevshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसकी महिमा जानिए
Jul 16, 2026 | 10:09 PMईरान ने हूतियों को भेज खतरनाक मैसेज! ट्रंप की एक गलती और होर्मुज के बाद ब्लॉक हो जाएगा रेड सी, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026 | 10:07 PMतेलंगाना में दूधाभिषेक पर लगी रोक, तेलंगाना कांग्रेस ने दिया निर्देश; JCB से माला पहनाने पर भी पाबंदी
Jul 16, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM
Gold Price Today: अचानक औंधे मुंह गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती; क्या आ गया खरीदारी का सही समय?
Jul 16, 2026 | 04:57 PM
200 KM साइकिल चलाकर भोपाल पहुंचे जीतू , मोदी सरकार पर बोला हमला -कहा, देश हुए में 90 पेपर लीक, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 03:08 PM













