-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ambarnath Deputy Mayor Sadashiv Patil Controversial Statement On Corruption
भ्रष्टाचार करो पर परसेंटेज कम रहे… जनरल मीटिंग में ये क्या बोल गए अंबरनाथ के डिप्टी मेयर सदाशिव पाटील?
- Written By: गोरक्ष पोफली
Sadashiv Patil Controversy: अंबरनाथ नगर परिषद की जनरल मीटिंग में डिप्टी मेयर सदाशिव पाटील ने भ्रष्टाचार को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने खुलेआम मंच से कहा कि भ्रष्टाचार का परसेंटेज कम रहे।

उपनगराध्यक्ष सदाशिव पाटील का बयान (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Ambarnath Deputy Mayor Sadashiv Patil Controversial Statement: अंबरनाथ नगर परिषद की एक जनरल मीटिंग में उस समय सन्नाटा पसर गया, जब एक जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि ने भ्रष्टाचार का ऐसा नया सिद्धांत पेश किया जिसे सुनकर लोकतंत्र शर्मसार हो जाए। अंबरनाथ नगर परिषद के डिप्टी मेयर और महायुति के नेता सदाशिव पाटिल ने भरी सभा में खुलेआम भ्रष्टाचार और चोरी का समर्थन कर दिया।
उनके इस बयान ने न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जनता के टैक्स के पैसों की सुरक्षा किसके हाथों में है।
चोरी और भ्रष्टाचार होना ही चाहिए, बस थोड़ा कम हो
शुक्रवार को आयोजित नगर परिषद की जनरल मीटिंग के दौरान जब कामकाज चल रहा था, तब एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते समय सदाशिव पाटिल का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया। उन्होंने बेहद निर्लज्जता के साथ तर्क दिया कि भ्रष्टाचार और चोरी होनी ही चाहिए, लेकिन वह बहुत अधिक नहीं होनी चाहिए। भ्रष्टाचार होना चाहिए, लेकिन उसका परसेंटेज एकदम कम होना चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों और पत्रकारों से भी प्रतिप्रश्न किया कि क्या आप मेरी बात से सहमत नहीं हैं? आपको भी बहुत सी बातें पता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में ‘ज्ञानोबा-तुकाराम’ का जयघोष: ज्ञानेश्वर व तुकाराम महाराज की पालकी का भव्य स्वागत, 6 लाख वारकरी पहुंचे
केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
हिरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
पनवेल को पानी संकट से मिलेगी मुक्ति: शिलार डैम से होगी जलापूर्ति; पार्किंग और मिनी ऑडिटोरियम को भी मिली मंजूरी
नगाध्यक्ष ने पकड़ लिया अपना सिर
जब सदाशिव पाटिल भ्रष्टाचार का यह महिमामंडन कर रहे थे, तो उनके बगल में ही नगर परिषद की मेयर तेजश्री करंजुले बैठी थीं। उन्होंने जब देखा कि पाटिल की जुबान बुरी तरह फिसल रही है और वह विषय से भटक रहे हैं, तो उन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने पाटिल को चेतावनी भी दी कि शांत रहिए, आप क्या बोल रहे हैं? सामने पत्रकार बैठे हैं।
विडंबना देखिए कि मेयर तेजश्री करंजुले ने खुद ना खाऊंगी, ना खाने दूंगी के नारे और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर चुनाव जीता था। अपने ही सहयोगी द्वारा भ्रष्टाचार का खुला समर्थन होते देख वह इतनी हताश हो गईं कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने सिर पर हाथ रख लिया। हालांकि, बार-बार टोके जाने के बावजूद पाटिल नहीं रुके और पत्रकारों से पूछते रहे कि क्या वे कुछ गलत बोल रहे हैं।
“भ्रष्टाचार आणि चोरी काही प्रमाणात झालीच पाहिजे, फक्त टक्केवारी कमी असावी!” – अंबरनाथ नगरपालिकेचे उपनगराध्यक्ष सदाशिव पाटील.#Corruption #Maharashtra #Ambernath pic.twitter.com/cesUN4ZNNZ — Nimo Bhau (@NimoBhau) July 4, 2026
प्रशासन और सत्ता पर बड़े सवाल
इस घटना ने अंबरनाथ की राजनीति और प्रशासन में खलबली मचा दी है। कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बयान सत्ताधारी दल की कार्यप्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चोरी होनी ही चाहिए का यह मंत्र शायद गली से दिल्ली तक चल रहे शासन की हकीकत है। वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि क्या भ्रष्टाचार का खुला समर्थन करने के लिए पाटिल को सजा मिलेगी या उनका प्रमोशन कर दिया जाएगा?
यह भी पढ़ें: भरी बारिश में पौधों को पानी पिला रहा था टैंकर, पुणे महानगरपालिका के कारनामे का VIDEO देख हसें या रोएं?
अंबरनाथ के नागरिकों में इस बयान को लेकर भारी आक्रोश है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या अब भ्रष्टाचार राजनीतिक धर्म बन गया है? एक लोकसेवक, जिसका काम जनता के पैसों की रक्षा करना है, यदि वही चोरी को जायज ठहराने लगे, तो विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विश्वास कैसे किया जा सकता है? यह घटना भारतीय राजनीति के गिरते स्तर का एक जीवंत और शर्मनाक उदाहरण है।
Ambarnath deputy mayor sadashiv patil controversial statement on corruption
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मनमानी, 6 भाइयों की मर्जी के बिना खाते से छेड़छाड़; नया अकाउंट भी खोला
Jul 10, 2026 | 04:32 PMपुणे में ‘ज्ञानोबा-तुकाराम’ का जयघोष: ज्ञानेश्वर व तुकाराम महाराज की पालकी का भव्य स्वागत, 6 लाख वारकरी पहुंचे
Jul 10, 2026 | 04:31 PMPM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
Jul 10, 2026 | 04:28 PMIkka Review: सनी देओल की चीख-पुकार, अक्षय खन्ना के घिसे-पिटे अंदाज ने कोर्टरूम ड्रामा इक्का का किया कबाड़ा
Jul 10, 2026 | 04:26 PMकेतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Jul 10, 2026 | 04:20 PMविधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
Jul 10, 2026 | 04:16 PMहिरा स्वीट्स के बाद अब नागपुर के इंदौर नमकीन पर तुकाराम मुंढे का शिकंजा; फफूंद लगी मिठाइयों का खुलासा
Jul 10, 2026 | 04:14 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM











