- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Question Mark On Slum Rehabilitation Plan
झुग्गी पुनर्वास योजना पर सवालिया निशान
- Written By: प्रभाकर दुबे

पुणे. एक ओर झुग्गी बस्ती पुनर्वास योजना (Slum Rehabilitation Plan) के तहत 269 की बजाय 300 स्क्वायर फ़ीट के घर उपलब्ध कराने और इसके लिए ऊंचाई की सीमा खत्म कर पुनर्वास योजना को गति देने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्वती पहाड़ी से सटी झोपड़पट्टी की पुनर्वसन (Rehabilitation) की ऊंचाई की सीमा पहले की तरह बनाई रखी गई है। हेरिटेज (Heritage) का दर्जा होने की वजह से पर्वती पहाड़ी से सटे क्षेत्र में बिल्डिंग पुनर्वसन के लिए 21 मीटर तक (छह मंजिला) की ऊंचाई की परमिशन (Permission) की वजह से उसका पुनर्वसन कैसे होगा ? यह सवाल सामने आ गया है।
शहर की झोपड़पट्टी का तेज गति से पुनर्वसन हो, शहर झोपड़पट्टी मुक्त हो, इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने हाल ही में पुनर्वसन प्रोजेक्ट की संशोधित नियमावली को मंजूरी दी गई है। इस संशोधित नियमावली में झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना को कई छूट देने की घोषणा की गई है। इससे कई झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजनाओं का रास्ता साफ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। एक तरफ यह तस्वीर है, वहीं दूसरी तरफ पर्वती पहाड़ी के पास की झोपड़पट्टी के पुनर्वसन की राह में ऊंचाई की सीमा बाधा बन रही है। ऐसे में करीब 40 हज़ार झोपड़ीधारकों के पुनर्वसन पर सवाल खड़ा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत समिट 2026 में आज लगेगा दिग्गजों का महाकुंभ, मंत्री से लेकर उद्योगपति तक होंगे शामिल
2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
पुणे के कोंढवा में बच्चों का मामूली झगड़ा बना सांप्रदायिक तनाव; बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस पर भी पथराव
अजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
नहीं किया हमारा विचार
झोपड़पट्टी के पुनर्वसन के लिए राज्य सरकार ने नई नियमावली तैयार की है, लेकिन इसमें हमारा विचार नहीं किया गया है। ऊंचाई के बंधन की वजह से पुनर्वसन योजना के लिए कोई तैयार नहीं हो रहा है। सरकार इस पर विचार करे और हमारे पुनर्वसन का रास्ता साफ़ करें, यह मांग यहां के रहवासी प्रदीप गुंड, ने की है।
हमें भी न्याय दें
जयश्री एनपुरे ने कहा कि सरकार ने अन्य झोपड़ीधारकों पर विचार किया है, मगर हमारा नहीं। ऐसा कहा जा रहा है कि बिल्डिंग की ऊंचाई का बंधन होने की वजह से प्रोजेक्ट नहीं हो सकता है। अन्य झोपड़ीधारकों की तरह सरकार हमें भी न्याय दें।
पर्वती मंदिर को हेरिटेज का दर्जा
पर्वती मंदिर को हेरिटेज का दर्जा प्राप्त है। इस परिसर में बिल्डिंग के लिए 21 मीटर की ऊंचाई का बंधन है। इससे यहां के 1200 झोपड़ीधारकों के पुनर्वास का सवाल खड़ा हुआ है। इस झोपड़पट्टी का क्षेत्र 95 एकड़ है। कई वर्षों से इसके पुनर्वसन का मसला लंबित है। संशोधित नियमावली में ऊंचाई का बंधन समाप्त होने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें ऊंचाई का बंधन खत्म करने का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इस बारे में झोपड़पट्टी पुनर्वास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र निंबालकर ने कहा कि पर्वती को हेरिटेज का दर्जा प्राप्त होने की वजह से यहां पर ऊंचाई का बंधन है। इस वजह से यहां पर झोपड़पट्टी के पुनर्वसन में दिक्कत आ रही है। यहां पुनर्वसन बिल्डिंग की ऊंचाई का बंधन खत्म करने का प्रस्ताव राज्य सरकार के पास भेजा गया है।
Question mark on slum rehabilitation plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
May 22, 2026 | 11:04 PMधरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PMमेट्रो आई, टैक्सी भी दौड़ी…अब रिक्शा यूनियनों में बढ़ी बेचैनी! काशीगांव मेट्रो स्टेशन पर भीड़ से ट्रैफिक जाम
May 22, 2026 | 10:59 PMट्विशा शर्मा केस: समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वकालत लाइसेंस हुआ सस्पेंड; प्रैक्टिस पर लगी रोक
May 22, 2026 | 10:55 PMक्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
May 22, 2026 | 10:53 PMउल्हासनगर मनपा में शिवसेना पार्षद विक्की लबाना का नगरसेवक पद रद्द , जाति प्रमाण पत्र अमान्य साबित
May 22, 2026 | 10:39 PMगुरुग्राम में ट्रांसफार्मर फुंकने से मचा हाहाकार! बीच रास्ते में रुकी मेट्रो, ट्रैक पर चलकर स्टेशन पहुंचे लोग
May 22, 2026 | 10:31 PMवीडियो गैलरी

मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM














