Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट

Apple Payment: भारत में Apple यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट आ गया है। करीब 5 साल बाद Apple ने App Store और iCloud जैसी अपनी सेवाओं के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का विकल्प फिर से शुरू कर दिया है।
Debit and credit card payments return to the App Apple Payment
Apple Payment (Source. Gemini)
Published on: 
Updated on: 

Apple Payment In India: भारत में Apple यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट आ गया है। बता दें कि करीब 5 साल बाद Apple ने App Store और iCloud जैसी अपनी सेवाओं के लिए डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट का विकल्प फिर से शुरू कर दिया है। जानकारी के लिए जान ले कि इससे पहले यूजर्स को ऐप खरीदने, सब्सक्रिप्शन लेने या iCloud स्टोरेज का भुगतान करने के लिए केवल UPI, नेट बैंकिंग या Apple ID Balance का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन अभी के लिए कंपनी ने इस सुविधा को सीमित यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया है और आने वाले समय में इसे सभी ग्राहकों तक भी पहुंचाया जाएगा।

5 साल बाद क्यों लौटा कार्ड पेमेंट का विकल्प?

जैसा की पहले देखा गया था कि Apple ने भारत में साल 2021 में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा बंद कर दी थी। जिसके पीछे की वजह भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI का कार्ड टोकनाइजेशन फ्रेमवर्क था। वहीं नए नियमों के तहत किसी भी व्यापारी को ग्राहकों के कार्ड की वास्तविक जानकारी अपने सर्वर पर स्टोर करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब Apple ने अपने पेमेंट सिस्टम को RBI के नियमों के अनुरूप अपडेट कर दिया है। जिसके बाद से अब यूजर्स को फिर से कार्ड से भुगतान करने का विकल्प दियाा जाएगा।

किन सेवाओं के लिए मिलेगा नया पेमेंट ऑप्शन?

देखा जा रहा है कि नए अपडेट के बाद Apple यूजर्स App Store, इन-ऐप खरीदारी, Apple Music, iCloud+ और कंपनी की अन्य डिजिटल सेवाओं का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर पाएंगे। जिसके लिए पहले मुख्य रूप से UPI, इंटरनेट बैंकिंग और प्रीपेड Apple ID बैलेंस का इस्तेमाल करना पड़ता था। इस बदलाव से खासतौर पर उन यूजर्स को फायदा मिलेगा जो ऑटो-रिन्यू होने वाली सब्सक्रिप्शन के लिए कार्ड का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

Apple Pay पर अभी भी इंतजार जारी

देखा जा रहा है कि कार्ड पेमेंट की वापसी के बावजूद Apple Pay को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जिसमें कंपनी ने भारत में अपनी इस डिजिटल पेमेंट सेवा की लॉन्च टाइमलाइन साझा नहीं की है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि RBI के टोकनाइजेशन नियमों का पालन करने के बाद Apple की यह पहल भारतीय यूजर्स के लिए पेमेंट अनुभव को पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बना सकती है। ऐसे में आने वाले महीनों में यदि यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए जारी होती है तो Apple इकोसिस्टम का इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com