Aaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Daily Horoscope 07 July 2026: मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। जानें करियर, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों को लेकर क्या कहते हैं आज के सितारे।
Aaj Ka Rashifal 07 July 2026
आज का राशिफल 07 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

Daily Horoscope: मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को रिश्तों, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक सुंदर, सुशील और हष्ट-पुष्ट होगा। बचपन में ज्वर, निमोनिया अथवा अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन आगे चलकर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शिक्षा उत्तम होगी तथा तकनीकी क्षेत्र में विशेष योग्यता प्राप्त कर सकता है।

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए परिचित लोगों के कारण कार्यों में बाधा आ सकती है। किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। नई योजनाओं पर विचार करेंगे। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक परेशानियां दूर होने से मानसिक शांति मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए विरोधियों की चाल से नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहकर कार्य करें। अचानक पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नई योजना से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए अनजान लोगों पर अधिक भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। फोन या अन्य माध्यम से शुभ समाचार मिलेगा। मकान और संपत्ति से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए कार्य समय पर पूरा करने के लिए किसी का सहयोग लेना पड़ सकता है। नई नौकरी या नए कार्य की तलाश सफल हो सकती है। व्यवसायिक योजनाओं को गति मिलेगी।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए साझेदारी में कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। करियर में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा और शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल रहेंगे।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए छोटी-सी बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। बिखरे हुए कार्यों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। संतान का साथ मिलेगा और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अपने निजी मामलों में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। शिक्षा से जुड़े किसी महत्वपूर्ण निर्णय की आवश्यकता पड़ सकती है। परिवर्तन की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यस्थल की बाधाएं दूर होंगी। रहन-सहन बेहतर रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए मन में किसी बात को लेकर भय बना रह सकता है, लेकिन प्रियजनों का साथ आपको आगे बढ़ने का साहस देगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार विस्तार की संभावना बनेगी। कार्यों में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। वाणी की मधुरता से लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत बनने के योग हैं।

मीन

मीन राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर होंगी। छोटे-छोटे विवादों को बढ़ने न दें। कार्यों में सफलता मिलेगी और उससे आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

व्यापार भविष्य

आषाढ़ कृष्ण सप्तमी एवं उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, अरंडी, बिनौला, मूंगफली, घी, तिल, गुड़, खांड और शक्कर के भाव में तेजी रहने की संभावना है। वहीं अधिकांश धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापारियों को बाजार की चाल देखकर ही निवेश और कारोबार करने की सलाह दी जाती है।

भाग्यांक : 3720

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com