-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Budget Of 297 48 Crore Approved For Talegaon Municipal Council Big Relief To The Citizens
तलेगांव नगरपरिषद का 297.48 करोड़ का बजट मंजूर, नागरिकों को बड़ी राहत
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी : आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तलेगांव दाभाडे नगर परिषद (Talegaon Dabhade Municipal Council) का बजट (Budget) पेश किया गया। कुल 297 करोड़ 48 लाख 24 हजार 895 रुपए इस बजट में 4 लाख 24 हजार 895 रुपए शेष बजटीय राशि शामिल है। इस बजट में नागरिकों (Citizens) पर टैक्स (Tax) में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। नगरसेवक, नगर अध्यक्ष के अभाव में नगर परिषद के इस बजट में नागरिकों पर कोई कर वृद्धि नहीं है। जब राज्य सरकार से वित्तीय सहायता की धज्जियां उड़ने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन ने प्रभावी कर संग्रह के माध्यम से विकासकामों पर जोर दिया है। इसमें उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण कार्य और नवीन भावी प्रावधान किए गए हैं।
तलेगांव दाभाडे नगर परिषद के प्रमुख विजय कुमार सरनाईक द्वारा पेश किए गए विकास कार्यों के लिए विशेष प्रावधान वाले नए वित्त वर्ष के इस बजट को प्रशासन अधिकारी संदेश शिर्के ने मंजूरी दे दी है। इस नए बजट में नगर परिषद के नये कार्यालय भवन के निर्माण के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य, जलापूर्ति, सड़क के कार्यों के लिये विशेष ज्यादा प्रावधान किया गया है। नगर परिषद के सभी कार्यों पर 297 करोड़ 44 लाख का व्यय संभावित है। इस बार के बजट में पिछले साल की तुलना में 28 करोड़ 35 लाख 24 हजार 947 रुपये अधिक खर्च होने का अनुमान है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल नगर परिषद को 32 करोड़ 24 लाख 24 हजार 713 रुपए कम मिलने की उम्मीद बजट में जताई है।
स्थापना व्यय, प्रशासनिक व्यय, कार्यालय व्यय, यात्रा, परिवहन, ईंधन, विज्ञापन, संपत्ति की मरम्मत, वाहन मरम्मत, बिजली बिल, जल आपूर्ति कार्य और व्यापार अनुबंध, कार्यक्रम व्यय, सफाई अभियान व्यय, नई सड़कों का निर्माण और मरम्मत, फुटपाथ नगर परिषद प्रशासन द्वारा प्राप्त आय, शौचालय, निर्माण, शिक्षा, खेल, पार्क आदि पर 254 करोड़ 18 लाख 60 हजार 713 रुपए का व्यय उक्त बजट में दर्शाया गया है। नगर परिषद के लेखाकार कैलास कसाब ने कहा कि इस वर्ष का बजट संतुलित किया गया है क्योंकि जमा मद की ओर से आने वाली राशि अपेक्षाकृत अधिक है और खर्च की राशि कम रहने से यह बजट जमा का बजट है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा का हजारों करोड़’ का बजट: दावों की झड़ी के बीच जनता का बड़ा सवाल-घोषणाएं तो ठीक, पर काम कब होगा?
West Bengal Budget: पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का पहला ऐतिहासिक बजट, DA में 20% की शानदार बढ़ोतरी
बंगाल में BJP सरकार का पहला बजट आज! वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता के पिटारे पर टिकीं सबकी नजरें
पुणे मनपा का बड़ा खेल, नाला सफाई के नाम पर 6 साल में फूंक दिए 164 करोड़, फिर भी पहली ही बारिश में डूबा शहर
तलेगांव दाभाडे नगर परिषद के बजट में 297 करोड़ 48 लाख 24 हजार 895 रुपए आवास पट्टा, जल पट्टा, सरकारी अनुदान, अंशदान और सरकारी वित्तीय सहायता के साथ-साथ किराये की आय, सेवा शुल्क, पंजीकरण और लाइसेंस, अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण लाइसेंस शुल्क, जमा आदि पर ब्याज आय प्राप्त होने के आसार हैं। बजट की खर्च मद में आस्थापना पर 12 करोड़ 20 लाख, प्रशासकीय खर्च 21 करोड़ 50 लाख, नगर परिषद संपत्तियों की दुरस्ती के लिए 17 करोड़ 78 लाख, अन्य दुरुस्ती लिए 8 करोड़ 14 लाख, नवीन प्रशासकीय इमारत के लिए 15 करोड़ भूमिगत नाली योजना के लिए 20 करोड़, नाट्यगृह निर्माण के लिए तीन करोड़ 60 लाख, वैशिष्टपूर्ण योजना अनुदान पर 28 करोड़, 15वें वित्त आयोग के लिए 6 करोड़, जिला नगरोत्थान योजना के लिए 45 करोड़, राज्य नगरोत्थान योजना के लिए 30 करोड़, उद्यान विकसित करने के लिए 20 करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 3 करोड़, प्रकाश योजना के लिए 15 करोड़, अन्य विकासकामों के लिए 29 करोड़ 16 लाख, महिला और बालकल्याण निधि, दिव्यांग निधि, आर्थिक दुर्बल घटक निधि के लिए प्रति 93 लाख 52 हजार 975 रुपए दर्शाए गए हैं।
Budget of 297 48 crore approved for talegaon municipal council big relief to the citizens
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Savings Schemes: PPF, सुकन्या या SCSS? जानिए कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?
Jul 05, 2026 | 02:36 PMराम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PMपुणे में सड़क फाड़कर निकला पानी का सैलाब, इलाके में मचा हड़कंप; रोंगटे खड़े कर देगा यह वायरल VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:33 PMभुवनेश्वर में बारिश के बीच नाले में बहा युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग; लगातार जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन
Jul 05, 2026 | 02:32 PM‘अंतरात्मा की आवाज’ साइकिल यात्रा लेकर चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे जीतू पटवारी, भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरा
Jul 05, 2026 | 02:25 PMअमरावती मेडिकल कॉलेज की जगह पर विवाद, विधान परिषद में शहर के बीच कॉलेज बनाने की मांग
Jul 05, 2026 | 02:24 PMराम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM
उज्जैन: 41 किलो चांदी से चमका चिंतामन गणेश मंदिर का गर्भगृह, गुप्त दान की हो रही चर्चा। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 11:11 PM
समय रैना के शो में वर्दी पहनकर पहुंचा UP पुलिस का कांस्टेबल, हाजिरजवाबी से जज हुए क्लीन बोल्ड; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:41 PM
काशी विश्वनाथ मंदिर में दान राशि की पारदर्शिता पर सवाल, वरिष्ठ वकील ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र; देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 09:29 PM
‘सर तन से जुदा’ गाने पर खूब नाचे स्कूली बच्चे, स्क्रीन पर दिखा पाकिस्तानी! वायरल VIDEO पर मचा बवाल
Jul 04, 2026 | 09:10 PM
Agra Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, 45 दिन तक सबको करती रही गुमराह। देखें VIDEO
Jul 04, 2026 | 08:13 PM














