- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Porsche Car Accident Shivani Agrawal Vishal Agrawal In Police Custody
पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: अदालत ने नाबालिग के माता-पिता को 5 जून तक पुलिस हिरासत में भेजा, सबूत नष्ट करने का आरोप
पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट के आरोपी नाबालिग के माता-पिता को अदालत ने 5 उन तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर बच्चे को बचाने के लिए उसके ब्लड सैंपल को बदलने और सबुत नष्ट करने का आरोप है। इस एक्सीडेंट में नाबलिग ने नशे की हालत में कार से दोनों लोगों को कुचल दिया था, जिससे उनकी मौत हो गई।
- Written By: शुभम सोनडवले

शिवानी अग्रवाल और विशाल अग्रवाल (फोटो: सोशल मीडिया)
पुणे. कल्याणी नगर में नशे की हालत में पाेर्शे कार से दो सॉफ्टवेर इंजीनियरों को कुचलने वाले नाबालिग के माता-पिता को अदालत ने रविवार को 5 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दोनों पर नाबालिग के ब्लड सैंपल को बदलने और सबूत नष्ट करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक एक्सीडेंट बाद नाबालिग को निर्दोष साबित करने लिए के ससून अस्पताल में ब्लड सैंपल को मां शिवानी अग्रवाल के ब्लड सैंपल से बदला गया था। इस बात का खुलासा होने के बाद 1 जून को शिवानी को गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में शामिल होने के आरोप में विशाल अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मांगी रिमांड
पुलिस ने रविवार को नाबालिग के माता-पिता को पुणे की एक अदालत में पेश किया और उनकी रिमांड का अनुरोध किया। पुलिस ने अदालत को बताया कि अग्रवाल दंपति ने दुर्घटना से संबंधित सबूतों को नष्ट करने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, वे एक सरकारी अस्पताल गए और नाबालिग के रक्त के नमूनों में हेरफेर किया।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे पोर्श केस: सामने आया आरोपी डॉक्टर का एक और नया कांड, रूबी हॉल क्लीनिक में चला रहा था गोरखधंधा
साल बदला हाल नहीं…अब भी न्याय के लिए भटक रहे पुणे पोर्श कार हादसे के पीड़ित, परिजन बोले- त्वरित सुनवाई का क्या हुआ
Pune Porsche Accident: पुणे पोर्श दुर्घटना मामले में दो पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त! पुलिस आयुक्त ने की सिफारिश
पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी पुलिस, अदालत ने दी अनुमति
आरोपी के घर के सीसीटीवी फुटेज बरामद
दंपति के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि पुलिस ने उनके घर की तलाशी ले ली है और उनके घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज बरामद किये हैं। पाटिल ने कहा कि उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 201 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो एक जमानती अपराध है इसलिए दंपति को न्यायिक हिरासत में भेजा जाना चाहिए। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने नाबालिग के माता-पिता को 5 जून तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
19 मई को क्या हुआ था
गौरतलब है कि कल्याणी नगर में रविवार (19 मई) रात सवा तीन बजे कुछ दोस्त पार्टी कर बाइक पर घर लौट रहे थे इसी दौरान पोर्शे कार चला रहे 17 वर्षीय नाबालिग ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नाबालिग नशे में धुत था। मृतकों का नाम अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा है। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Pune porsche car accident shivani agrawal vishal agrawal in police custody
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Blood Pressure से जुड़ी ये बातें जरूर जानना चाहिए, लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं तो इन बातों का पालन करें
Feb 23, 2026 | 05:55 PMराज्यसभा चुनाव 2026: महाराष्ट्र और बिहार में बढ़ी धड़कनें, 16 मार्च को 17 सीटों पर होगा महामुकाबला
Feb 23, 2026 | 05:53 PMT20 वर्ल्ड कप के बीच शोक में डूबा पाकिस्तान, पूर्व खिलाड़ी का हुआ निधन, PCB ने की पुष्टि
Feb 23, 2026 | 05:52 PMपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी डबल डेकर बस, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
Feb 23, 2026 | 05:47 PMIndia AI Impact Summit 2026 के नाम पर बड़ा फ्रॉड, अगर मिला रिफंड वाला मैसेज तो तुरंत संभल जाएं
Feb 23, 2026 | 05:46 PMऑस्ट्रेलियाई टीम 8 साल बाद करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानें कितने वनडे और टेस्ट मैचों की होगी सीरीज
Feb 23, 2026 | 05:43 PMसियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’
Feb 23, 2026 | 05:38 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














