-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Blood Pressure Normal Range By Age And Gender Guide
Blood Pressure से जुड़ी ये बातें जरूर जानना चाहिए, लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं तो इन बातों का पालन करें
- Written By: सीमा कुमारी
Normal Blood Pressure Range: ब्लड प्रेशर शरीर में खून के दबाव को दर्शाता है और इसका संतुलन जरूरी है। जानिए उम्र और जेंडर के अनुसार सामान्य BP की रेंज और बचाव के उपाय।

ब्लड प्रेशर की समस्या (सौ.सोशल मीडिया)
Blood Pressure Chart : मौजूदा समय में ब्लड प्रेशर की समस्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है। गलत खानपान, तनाव, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन को “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर शुरुआत में नजर नहीं आते, लेकिन यह दिल, किडनी और दिमाग पर बुरा असर डाल सकता है। ऐसे में आइए जानते है ब्लड प्रेशर क्या है और इससे जुड़ी तमाम बातें
ब्लड प्रेशर क्या है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड प्रेशर को “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है, क्योंकि इसके लक्षण अक्सर शुरुआत में दिखाई नहीं देते। इसे समझना और सही समय पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है।
ब्लड प्रेशर दो प्रकार के होते है
- लो ब्लड प्रेशर
- हाई ब्लड प्रेशर
हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) में धमनियों में खून का दबाव बढ़ जाता है, जिससे हृदय रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, बहुत कम ब्लड प्रेशर भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सामान्य तौर पर 120/80 mmHg को सामान्य ब्लड प्रेशर माना जाता है।
ब्लड प्रेशर क्यों महत्वपूर्ण है?
सेहतमंद रहने के लिए ब्लड प्रेशर का संतुलित रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही शरीर के सभी अंगों तक सही मात्रा में खून और ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।
अगर ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा (हाई) हो जाए तो दिल, दिमाग, किडनी और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। और अगर बहुत कम (लो) हो जाए तो कमजोरी, चक्कर या बेहोशी की समस्या हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
National Parents Day 2026: हर बच्चे के पहले हीरो होते हैं उसके माता-पिता, जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए ब्लड प्रेशर का संतुलित रहना बेहद जरूरी है। नियमित जांच, सही खानपान, व्यायाम और तनाव कम रखना इसे नियंत्रित रखने में मदद करता है।
उम्र के अनुसार ब्लड प्रेशर कितनी होनी चाहिए?
सामान्य रक्तचाप आम तौर पर 120/80 mmHg से कम (स्वस्थ वयस्कों के लिए) माना जाता है, लेकिन यह उम्र के साथ बढ़ सकता है। युवाओं में 115/75 से 120/80 mmHg और 60+ वर्ष के बुजुर्गों में 130/85 से 140/90 mmHg तक सामान्य हो सकता है।
उम्र के अनुसार सामान्य रक्तचाप
18-40 वर्ष: 120/80 mmHg या इससे थोड़ा कम (जैसे 115/75 mmHg) आदर्श है।
40-60 वर्ष: 130/85 mmHg तक सामान्य माना जाता है।
60 वर्ष से अधिक (वरिष्ठ): 130/85 से 140/90 mmHg तक स्वीकार्य हो सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
सही रीडिंग के लिए आराम की स्थिति में BP नापें। अगर बार-बार 130/80 से ऊपर आ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।
ब्लड प्रेशर का सामान्य स्तर पुरुष और महिला दोनों के लिए लगभग समान माना जाता है। फर्क ज़्यादा उम्र, जीवनशैली और स्वास्थ्य स्थिति से पड़ता है, न कि सिर्फ जेंडर से।
पुरुष और महिला दोनों के लिए सामान्य ब्लड प्रेशर
लगभग 120/80 mmHg माना जाता है।
120 से कम / 80 से कम – सामान्य
130/80 या अधिक – हाई BP
अंतर जेंडर से ज्यादा उम्र, वजन और जीवनशैली पर निर्भर करता है।
रक्तचाप (Blood Pressure) के मुख्य चरण
Normal: 120 से कम / 80 से कम
Elevated: 120–129 / 80 से कम
High BP (Stage 1): 130–139 / 80–89
High BP (Stage 2): 140 या अधिक / 90 या अधिक
Hypertensive Crisis: 180 से अधिक / 120 से अधिक
सामान्य तौर पर 120/80 mmHg को आदर्श माना जाता है।
कैसे कंट्रोल करें हाई ब्लड प्रेशर?
-
नमक कम करें
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए नमक कम का सेवन कम करें। ज्यादा नमक BP बढ़ा सकता है। कोशिश करें कि रोज़ाना नमक सीमित मात्रा में लें और पैकेज्ड/जंक फूड कम करें।
-
संतुलित आहार लें
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। इसके लिए ताजे फल, साबुत अनाज आदि को ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में शामिल करें।
-
दालें, बीन्स, मेवे
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए दालें, बीन्स, मेवे आदि को ज्यादा से ज्यादा अपनी डाइट में शामिल करें।
-
तला-भुना और बहुत मीठा कम करें
पोटैशियम से भरपूर भोजन (जैसे केला, नारियल पानी) फायदेमंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें:- खाली पेट पपीता खाने वाले सावधान! फायदे के चक्कर में कहीं कर न बैठें ये बड़ी गलती।
-
रोज़ाना हल्का व्यायाम
तेज़ चाल से 30 मिनट चलना, योग या साइकलिंग BP कम करने में मदद कर सकता है।
-
तनाव कम करें
गहरी सांस लेना, ध्यान (मेडिटेशन) और पर्याप्त नींद बहुत असरदार होते हैं।
-
वजन संतुलित रखें
अधिक वजन BP बढ़ा सकता है, इसलिए संतुलित डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल रखें।
-
धूम्रपान और शराब से दूरी
ये दोनों BP और दिल की सेहत के लिए हानिकारक हैं।
-
पर्याप्त पानी पीएं
शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
अगर BP लगातार 130/80 से ऊपर आ रहा है, तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। प्राकृतिक उपाय मदद करते हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर दवा भी महत्वपूर्ण हो सकती है।
Blood pressure normal range by age and gender guide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PMBlack Sea में मंडराया खतरा: 5 भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार अलर्ट, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Jul 26, 2026 | 01:42 PMबलराम कृषि महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, किसानों की आय दोगुनी करना सरकार की प्राथमिकता
Jul 26, 2026 | 01:38 PMईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
Jul 26, 2026 | 01:32 PMहमारी पुलिस दिल्ली जैसी नहीं है… अभिनंदन मोर्चे के दौरान राज ठाकरे ने की महाराष्ट्र पुलिस की जमकर तारीफ
Jul 26, 2026 | 01:29 PMPM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
Jul 26, 2026 | 01:27 PMपुणे में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ढोल-ताशों संग मनी खुशी, आंदोलन जारी रखने का ऐलान
Jul 26, 2026 | 01:25 PMवीडियो गैलरी

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM














