-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Court Allows Police To Interrogate All 10 Accused In Porsche Car Accident Case In Jail
पुणे पोर्शे कार एक्सीडेंट: आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी पुलिस, अदालत ने दी अनुमति
- Written By: आकाश मसने
पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले में एक विशेष अदालत ने बुधवार को पुलिस को यरवदा केंद्रीय कारागार में आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति दे दी, जहां वे इस समय न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

क्षतिग्रस्त कार (सोर्स: सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले में एक विशेष अदालत ने बुधवार को पुलिस की उस याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें इस मामले में जेल में बंद सभी 10 आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी। इन आरोपियों में उस किशोर के माता-पिता भी शामिल हैं, जो उस लग्जरी कार को चला रहा था।
पुलिस का दावा है कि 19 मई की सुबह शराब के नशे में कार चला रहे लड़के ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी थी, जिससे दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। अन्य आरोपियों में महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित ससून जनरल अस्पताल के दो चिकित्सक और एक कर्मचारी तथा दो बिचौलिए शामिल हैं। इन सभी को दुर्घटना के बाद किशोर के रक्त के नमूनों की कथित अदला-बदली के संबंध में गिरफ्तार किया गया है।
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यू एम मुधोलकर ने पुलिस को यरवदा केंद्रीय कारागार में आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति दे दी, जहां वे इस समय न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मेडल नहीं जीता, दो लोगों की जान ली है;Pune Porsche Case के आरोपी के वायरल वीडियो पर भड़के पीड़िता के पिता
कानून सबके लिए समान है, लेकिन केवल शब्दों में; Pune Porsche Case आरोपी के जश्न वाले विडियो पर भड़के वडेट्टीवार
जेल से छूटते ही नोटों की माला पहन नाचते दिखे पुणे पोर्शे कांड के आरोपी, जश्न का Video देख भड़के लोग
पुणे पोर्शे केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! नाबालिग आरोपी के पिता को विशाल अग्रवाल को दी जमानत
अभियोजन पक्ष ने दी ये दलील
अभियोजन पक्ष की दलील थी कि सभी 10 आरोपियों नाबालिग के माता-पिता, ससून अस्पताल के दो चिकित्सकों अजय तावरे, डॉ. श्रीहरि हल्नोर, अस्पताल के कर्मचारी अतुल घटकांबले, दो बिचौलियों अशपाक मकंदर तथा अमर गायकवाड़ और तीन अन्य लोगों आदित्य अविनाश सूद, आशीष मित्तल और अरुण कुमार सिंह से पूछताछ की जाए। सूद और सिंह दो नाबालिगों के पिता हैं जो दुर्घटना के समय कार में किशोर चालक के साथ थे और जिनके रक्त के नमूने भी बदले गए थे।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मामले के जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त गणेश इंगले ने कहा कि कोर्ट के सामने एक याचिका दायर कर पुलिस को सभी 10 आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी गई थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वित्तीय लेनदेन के अलावा मामले में कुछ नए सुराग भी हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए।
वित्तीय लेनदेन के संबंध में होगी पूछताछ
जांच अधिकारी गणेश इंगले ने कहा कि “क्योंकि तीन आरोपियों सूद, मित्तल और सिंह को जांच के बाद के चरण में गिरफ्तार किया गया था, इसलिए वित्तीय लेनदेन के संबंध में सभी आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ की आवश्यकता है और यह पता लगाना था कि क्या तीनों ने मामले में अन्य आरोपियों को किसी प्रकार का प्रलोभन दिया था।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Court allows police to interrogate all 10 accused in porsche car accident case in jail
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














