

Pune Pandharpur Highway Traffic Changes: संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी सोहला 2026 के अवसर पर पुणे-पंढरपुर मार्ग पर लाखों वारकरियों की सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 965 मतलब पुणे-बारामती मार्ग पर यातायात में 10 जुलाई से 15 जुलाई के बीच बड़े बदलाव किए गए हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।
शनिवार, 11 जुलाई को दोनों पालखियों का पुणे से प्रस्थान होगा। इसी के मद्देनजर पुणे ग्रामीण पुलिस ने अधिसूचना जारी कर अस्थायी बदलाव किए हैं ताकि पैदल चलने वाले वारकरियों को कोई बाधा न पहुंचे।
पुणे ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल पालखी यात्रा में शामिल वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू होंगे। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य रखने और पुलिस द्वारा सुझाए गए रास्तों का ही पालन करने का अनुरोध किया है।
विशेष रूप से 11 जुलाई को पालखी प्रस्थान के समय पुणे शहर और उसके आसपास के मार्गों पर भारी भीड़ की संभावना है, इसलिए यात्रा की योजना पहले से बना लें।