पुणे में डबल डेकर फ्लाईओवर के नामकरण पर सियासत, एनसीपी नगरसेवक ने रखी अजित पवार के नाम की मांग

Ajit Pawar Flyover Naming: पुणे में बने डबल डेकर फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर बहस शुरू हो गई है। NCP नगरसेवक दत्ता बहिरट ने इसे ‘स्वर्गीय अजीत अनंतराव पवार फ्लाईओवर’ नाम देने की मांग की है।
Pune Double Deckar Flyover
पुणे डबल डेकर फ्लाईओवर (सौ. डिजाइन फोटो )
Updated on

Pune Double Deckar Flyover Naming: पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय चौक, जिसे आचार्य आनंद ऋषिजी चौक के नाम से भी जाना जाता है, उस पर बने नवनिर्मित डबल डेकर फ्लाईओवर के नामकरण को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। यह फ्लाईओवर लगभग बनकर तैयार है और जल्द ही आम नागरिकों के लिए खोले जाने की संभावना है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित नगरसेवक दत्ता बहिरट ने मांग की है कि इस महत्वपूर्ण फ्लाईओवर का नाम ‘स्वर्गीय अजितअनंतराव पवार फ्लाईओवर’ रखा जाए। इस संबंध में उन्होंने पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (PMRDA) और पुणे महानगर पालिका (PMC) के आयुक्तों को औपचारिक ज्ञापन सौंपा है।

विकास में योगदान का दिया हवाला

ज्ञापन में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री के रूप में अजित पवार ने महाराष्ट्र के साथ-साथ पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के विकास में अहम भूमिका निभाई है। दत्ता बहिरट के अनुसार, अजितपवार की प्रशासनिक दक्षता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और समयबद्ध कार्यशैली के कारण ही शहर में बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं साकार हो सकीं।

ट्रैफिक समस्या के समाधान में अहम भूमिका

गणेशखिंड रोड पर स्थित यह डबल डेकर फ्लाईओवर पुणे की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक पर बना है। इसके शुरू होने के बाद इस इलाके में ट्रैफिक का दबाव काफी हद तक कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में मील का पत्थर साबित होगी।

समर्थकों का तर्क: योगदान का सम्मान जरूरी

फ्लाईओवर के समर्थकों का कहना है कि पुणे के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अजितपवार के योगदान को देखते हुए इस परियोजना को उनका नाम देना एक उचित सम्मान होगा। हालांकि, नामकरण को लेकर अंतिम निर्णय संबंधित प्राधिकरणों और सरकार के स्तर पर लिया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com