- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Metro Tunnel Safety New Rules Borewell Construction Noc
पुणे में स्वारगेट-शिवाजीनगर मेट्रो हादसे के बाद PMC का बड़ा फैसला, बिना NOC नहीं होगा निर्माण
- Written By: अपूर्वा नायक
Underground Metro Safety Guidelines: पुणे के पेठ क्षेत्रों में मेट्रो टनल को खतरे में डालने वाली घटना के बाद PMC ने कड़े नियम लागू किए हैं। अब बोरवेल खुदाई के लिए तकनीकी जांच और NOC जरूरी होगी।

पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Metro Tunnel Safety New Rules: शहर के घनी आबादी वाले पेठ क्षेत्रों में अंडरग्राउंड मेट्रो टनल की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) अब कड़े कदम उठाने जा रही है।
- हाल ही में शुक्रवार पेठ में एक निजी निर्माण कार्य के दौरान बोरवेल की खुदाई करते समय स्वारगेट-शिवाजीनगर मेट्रो सुरंग में दरार आने और पानी के रिसाव की गंभीर घटना सामने आई है। इस लापरवाही को देखते हुए मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो रूट के ऊपर स्थित इमारतों और पुराने वाडों के पुनर्निर्माण के लिए अब नई और स्वतंत्र नियमावली लागू की जाएगी।
- इस मामले में संबंधित मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ पहले ही कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है। शिवाजीनगर से स्वारगेट के बीच करीब 6 किलोमीटर लंबा मेट्रो मार्ग जमीन से लगभग 100 फीट नीचे स्थित है।
गहन तकनीकी जांच जरूरी
यह मार्ग फडके हौद और मंडई जैसे ऐतिहासिक और धनी बस्ती वाले इलाकों से होकर गुजरता है, जहां पुराने वाडों का पुनर्विकास तेजी से हो रहा है। नई नियमावली के तहत अब किसी भी निर्माण या पुनर्निर्माण से पहले गहन तकनीकी जांच और मेट्रो प्रशासन की अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा, सबसे महत्वपूर्ण बदलाव बोरवेल खुदाई को लेकर है।
ये भी पढ़ें :- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का स्वदेशी सिस्टम लॉन्च: अब और सटीक होगा मौसम पूर्वानुमान
अब केवल निर्माण अनुमति के आधार पर बोरवेल नहीं खोदे जा सकेंगे, बल्कि इसके लिए भूजल विभाग से अलग से मंजूरी लेनी होगी। इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान संरचनात्मक सुरक्षा रिपोर्ट और निरंतर तकनीकी निगरानी को भी नियमों में शामिल किया गया है ताकि भविष्य में ऐसी किसी दुर्घटना को टाला जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
PMC Property Tax Discount Scheme: पीएमसी की करदाताओं से अपील, 31 मई से पहले टैक्स भरें और पाएं 10% तक छूट
पुणे में 400 करोड़ का बड़ा निवेश, एग्रेको इंडिया बनाएगी वैश्विक इंजीनियरिंग हब
पुणे कोर्ट में राहुल गांधी से जुड़े मामले में सुनवाई तेज, 1 जून को आ सकता है बड़ा फैसला
पुणे में कल से अगले 14 दिनों तक रहेगा ‘कर्फ्यू’! प्रदर्शन और रैलियों पर पूरी तरह रोक, जानें क्या है वजह
Pune metro tunnel safety new rules borewell construction noc
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुरिंदरवीर की सफलता का श्रेय लेने पर भड़के विजेंदर सिंह, पंजाब सरकार की सोशल मीडिया पर की कड़ी आलोचना
May 26, 2026 | 05:11 PM28 जून को नासिक जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान, 0 से 5 वर्ष के करीब 8 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
May 26, 2026 | 05:10 PMकान्हा नेशनल पार्क पहुंचीं उर्फी जावेद, बोल्ड फैशन छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश; VIDEO वायरल
May 26, 2026 | 05:07 PMStyling Tips: कम बजट में स्टाइलिश दिखने के 5 क्लासी स्टाइलिंग टिप्स, आपके लुक में लगाएंगे चार चांद
May 26, 2026 | 05:06 PM16 लाख लीटर डीजल बचत का सुझाव, स्कूल बस संचालकों ने सरकार से मांगा राहत पैकेज; 40 हजार बसों के संचालन पर संकट
May 26, 2026 | 05:00 PMऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
May 26, 2026 | 04:59 PM‘ऐसा लगा धरम जी मेरा हाथ पकड़कर मंच तक ले जा रहे हैं’, पद्म विभूषण लेते हुए भावुक हुईं Hema Malini
May 26, 2026 | 04:58 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














