-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pimpri Chinchwad Municipal Corporation Becomes Self Reliant Through Solar Energy
Pimpri Chinchwad MNC की हरित छलांग, 86 इमारतों पर सौर पैनल से 5.91 करोड़ की बचत
- Written By: अपूर्वा नायक
Green Energy In Pimpri: पिंपरी चिंचवड़ मनपा ने 86 इमारतों पर सौर पैनल लगाकर हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है, जिससे अब तक 5.91 करोड़ रुपये की बिजली बचत हुई है।

सांकेतिक तस्वीर
Pimpri Chinchwad Municipal Corporation: पिंपरी चिंचवड़ मनपा ने हरित ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाते हुए सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊर्जा आत्मनिर्भरता का एक नया चरण हासिल किया है।
मनपा ने अपनी विभिन्न स्वामित्व वाली इमारतों पर सौर प्रणाली (सोलर रूफटॉप) चालू की है, जिसके माध्यम से प्रति घंटे 3 मेगावाट क्षमता की बिजली उत्पन्न हो रही है।
इससे मनपा के बिजली बिल में लगभग 5 करोड़ 91 लाख रुपये की बचत हुई है। मनपा ने पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करते हुए अपनी स्वामित्व वाली इमारतों पर सौर प्रणाली स्थापित की है। इसमें पिंपरी स्थित मनपा की मुख्य प्रशासनिक इमारत, स्कूल, श्मशान घाट, स्विमिंग पूल, नाट्यगृह, बैडमिंटन हॉल, अस्पताल जैसे विभिन्न 86 स्थानों पर मनपा ने सौर पैनल लगाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
National Book Lovers Day 2026: किताबें पढ़ने की आदत बदल सकती है जीवन के प्रति नजरिया, जानें 6 बड़े फायदे
स्वाद के चक्कर में सेहत का सौदा! FDA की रडार पर नागपुर के होटल और हॉस्टल, 24 दिनों में मिली 121 शिकायतें
इसके माध्यम से सितंबर 2025 तक 59 लाख 17,112 यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया है। इससे वित्तीय बचत के साथ-साथ शहर की पर्यावरण-अनुकूल प्रगति को भी बढ़ावा मिल रहा है। सौर ऊर्जा के उपयोग से मनपा के बिजली खर्च में बड़ी कमी आई है।
भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, मनपा ने अतिरिक्त 13 स्थानों पर 450 किलोवाट क्षमता की सौर प्रणाली का काम शुरू किया है, जो प्रगति पर है। इसके अलावा 58 स्थानों पर 4 मेगावाट क्षमता की सौर प्रणाली स्थापित करने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना से अपरंपरागत ऊर्जा स्रोतों का उपयोग होगा, जिससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर दबाव कम होगा और स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल प्रगति को गति मिलेगी।
पिंपरी चिंचवड़ मनपा के लिए वर्तमान में आवश्यक एनर्जी जैसे अपरंपरागत ऊर्जा स्रोतों का प्रभावी ढंग से उपयोग करके पूरा किया जा रहा है। इससे वित्तीय बचत के साथ-साथ, आगामी समय में शहर को ‘नेट जीरो’ बनाने का मनपा का लक्ष्य है।
– प्रदीप जांभले पाटिल, अतिरिक्त आयुक्त, पिंपरी चिंचवड़ मनपा
हरित ऊर्जा की और प्रगति न केवल बिजली की बचत है, बल्कि यह शहर के सतत विकास की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण निवेश है। सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाकर, मनपा पर्यावरण संरक्षण और वित्तीय बचत के लक्ष्यों को प्राप्त कर रही है, और भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम लागू किए जाएंगे।
-अनिल भालसाखले, सह शहर अभियंता, पिपरी चिंचवड़ मनपा
ये भी पढ़ें :- PMRDA बनाएगा 248 किमी सड़कें, 900 करोड़ की परियोजना से ट्रैफिक को मिलेगी राहत
परियोजना की मुख्य विशेषताएं
- परियोजना की क्षमता 3 मेगावाट/प्रति घंटा
- कूल उत्पादित बिजली यूनिट 59 लाख 17 हजार 112 (सितंबर 2025 के अत तक)
- बिजली बिल में बचत: 5 करोड़ 91 लाख 76 हजार 112 रुपये
- नियोजित परियोजना क्षमता: 4 मेगावाट
Pimpri chinchwad municipal corporation becomes self reliant through solar energy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














