- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Municipal Election Online Noc Single Window System 2025
नासिक मनपा चुनाव: NOC के लिए विभागों के चक्कर खत्म, जानें नई ऑनलाइन व्यवस्था
Nashik Municipal Election : नासिक मनपा चुनाव में उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। अब 600 रुपये शुल्क पर एक खिड़की योजना के तहत ऑनलाइन एनओसी मिलेगी, जिससे अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
- Written By: आकाश मसने

नासिक महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nashik Municipal Corporation Online NOC : नासिक मनपा के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है। अब नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विभाग में अलग-अलग जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिए मनपा एक खिड़की व्यवस्था के तहत 600 रुपये शुल्क लेकर ऑनलाइन एनओसी उपलब्ध कराएगी।
इस संबंध में मनपा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को संपत्ति कर, जल शुल्क, विज्ञापन व लाइसेंस, नाट्यगृह, जलतरण तलाव, संपत्ति, नगर नियोजन, नगर सचिव, अग्निशमन, स्लम तथा स्थानीय संस्था कर विभागों से अभिप्राय लेकर उपआयुक्त (कर) द्वारा एनओसी वितरित की जाती है। इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है और उम्मीदवारों को मनपा के प्रत्येक विभाग से संपर्क करना पड़ता है।
क्या है ऑनलाइन प्रक्रिया?
इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए तथा चुनाव अवधि कम होने के कारण नासिक मनपा की सार्वत्रिक चुनाव 2025-26 के लिए एक खिड़की योजना के तहत ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। इसके अनुसार, सबसे पहले इच्छुक उम्मीदवार नासिक मनपा के किसी भी विभागीय कार्यालय में 600 रुपये शुल्क का भुगतान कर रसीद प्राप्त करें।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
इसके बाद नासिक मनपा द्वारा विकसित वेबसाइट http://noc.nmc.gov.in पर जाकर एनओसी के लिए फॉर्म प्राप्त होगा। फॉर्म में उम्मीदवार का पूरा नाम, पता, संपत्ति कर व जल शुल्क का इंडेक्स नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। इसके साथ भुगतान रसीद और आधार कार्ड अपलोड कर SUBMIT बटन दबाने पर उम्मीदवार को पावती के रूप में आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा। यह आवेदन क्रमांक एनओसी प्राप्त होने तक सुरक्षित रखना होगा।
यह भी पढ़ें:- ‘मैं इसी मशीन से जीती हूं’, EVM पर सुप्रिया सुले ने छोड़ा राहुल गांधी का साथ, विपक्षी खेमे मची हलचल
फॉर्म भरने के बाद एनओसी की स्थिति http://noc.nmc.gov.in/application-status पर आवेदन क्रमांक दर्ज कर देखी जा सकती है। मनपा के सभी विभागों से आवश्यक अभिप्राय प्राप्त होने के बाद, उसी लिंक पर आवेदन क्रमांक दर्ज कर एनओसी डाउनलोड/प्राप्त की जा सकेगी। महापालिका ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार मनपा की वेबसाइट http://noc.nmc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर एनओसी प्राप्त कर सकते हैं।
Nashik municipal election online noc single window system 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Instagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PM5 देश, 6 दिन और कई बड़े समझौते; PM मोदी की इस विदेश यात्रा में भारत के लिए क्या है खास?
May 12, 2026 | 11:11 PMIPL 2026 में गुजरात टाइटंस का प्लेऑफ में टिकट लगभग पक्का, SRH को 82 रनों से रौंदकर गिल एंड कंपनी बनी टेबल टॉपर
May 12, 2026 | 10:56 PMविपक्ष का नेता कोई रबर स्टैंप नहीं…CBI डायरेक्टर के सेलेक्शन से अलग हुए राहुल गांधी, लगाया भेदभाव का आरोप
May 12, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














