-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Celebrated Daughters Birthday And 5 Minutes Later 15 People Have Died So Far In The Tragic Accident In Virar
बेटी का जन्मदिन मनाया और 5 मिनट बाद… विरार के दर्दनाक हादसे में अब तक 15 की मौत
- Written By: गीतांजली शर्मा
Palghar Incident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया। इस दर्दनाक हादसे में मां-बेटी समेत 15 लोगों की मौत हो गई है।

पालघर के हादसे में हताहत लोगों के लिए बचाव कार्य जारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Palghar district, Maharashtra: मुंबई के पास पालघर जिले में विरार बिल्डिंग के अंदर एक बड़ा हादसा हो गया। इस घटना से बहुत लोग हताहत हैं। विरार के पूर्वी क्षेत्र में एक बड़ी बिल्डिंग गिर गई। हादसे में अब तक 15 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। यह दर्दनाक हादसा रामबाई अपार्टमेंट का एक हिस्सा गिरने के बाद हुआ।
अभी भी प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू कार्य जारी है। अभी भी मलबे से कई और लोगों के निकलने की उम्मीद है। हादसे के समय, इमारत की चौथी मंजिल पर एक मासूम बच्चे के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। यह उस बच्ची का पहला जन्मदिन था। परिवार समेत उस मासूम की जान भी इस हादसे में चली गई।
अधिकारियों द्वारा मृतकों की हुई शिनाख्त
आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने अब तक बारह मृतकों में से सात की पहचान आरोही ओंकार जोविल (24), उनकी एक वर्षीय बेटी उत्कर्षा जोविल, लक्ष्मण किस्कू सिंह (26), दिनेश प्रकाश सपकाल (43), सुप्रिया निवालकर (38), अर्नव निवालकर (11) और पार्वती सपकाल के रूप में की है।
सम्बंधित ख़बरें
MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
21 साल बाद विरार हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, यूपी से दबोचा गया फरार राजेश सोनकर
वसई के 66 अवैध स्कूलों में जारी हैं दाखिले, शिक्षा विभाग के आदेशों की खुली अवहेलना
वसई-विरार में बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए विशेष अभियान, 31 जुलाई तक चलेगी मुहिम
हादसे की जानकारी देते हुए, जिला कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने कहा है कि, मलबे में अभी भी कुछ और जानें दबीं हो सकती हैं। जिले के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम ने बताया कि किस्मत का ऐसा साथ रहा कि जिस चाल पर वह बिल्डिंग गिरी वहां कोई मौजूद नहीं था। वरना जान- माल की और हानि हो सकती थी।
विरार बिल्डिंग का मालिक गिरफ्तार
विरार पुलिस ने इस पूरे मामले में सर्तकता दिखाई है। उन्होंने साई दत्ता बिल्डर्स एंड डिवेलपर्स के 47 वर्षीय मालिक, निट्टल गोपीनाथ साने को गिरफ्तार कर लिया है। विरार की इस बिल्डिंग का निर्माण इसी बिल्डर ने किया था। बिल्डर के खिलाफ महाराष्ट्र क्षेत्रीय और टाउन प्लानिंग अधिनियम, 1966 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पहले से असुरक्षित घोषित थी इमारत
विभाग द्वारा पहले ही लोगों को इस इमारत की असुरक्षा को लेकर चेतावनी दे दी गई थी। लेकिन लोगों ने चेतावनी को अनदेखा किया। विरार की इस बिल्डिंग को साल 2012-13 में अवैध रूप से बनाया गया था। इस इमारत पर वसई विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने पहले भी नोटिस जारी किए थे। यह बिल्डिंग अवैध रूप से बनाई गई थी, साथ ही पूरी तरह से असुरक्षित भी थी।
यह भी पढ़ें: माझी लाडली बहन योजना का गलत लाभ लेने वाली 1,183 महिला कर्मचारी, ZP सीईओ ने दिया कार्रवाई का आदेश
स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप
विरार के आस-पास रहने वाले स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिल्डर ने वसई विरार सिटी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की नोटिस पर ध्यान नहीं दिया। तुकाराम शिंदे क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी ने कहा कि, वह 13 साल से रामबाई अपार्टमेंट में रह रहे थे। बिल्डिंग डेवलपर को नागरिक निकाय से तीन नोटिस मिले, लेकिन पूरे मामले पर कुछ नहीं किया गया।
पिछले हफ्ते बिल्डिंग की एक सीढ़ी भी गिरी थी। जिस पर बिल्डर को चेतावनी दी गई थी कि, इमारत कभी भी गिर सकती है। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए उसपर ध्यान दिया जाए।
Celebrated daughters birthday and 5 minutes later 15 people have died so far in the tragic accident in virar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रिलीज से पहले विवादों में फंसी श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’, विठाबाई नारायणगांवकर के परिवार ने रखी बड़ी मांग
Jun 29, 2026 | 11:52 AMमुरैना में नकाबपोश बदमाशों का तांडव, 15 मिनट में तीन जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
Jun 29, 2026 | 11:19 AMगढ़चिरोली नक्सल अपडेट: एंटी-नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कामयाबी, सीमाई जंगलों में हथियार फैक्ट्री ध्वस्त
Jun 29, 2026 | 11:13 AMCocktail 2 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘कॉकटेल 2’ का जादू, दूसरे वीकेंड में दिखाया दम
Jun 29, 2026 | 11:12 AMचंद्रपुर में 65 वर्षीय आरोपी ने आईस्क्रीम का लालच देकर किया 5 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म
Jun 29, 2026 | 11:11 AMधार्मिक उत्सव में पसरा मातम! अकोला में परिजनों की आंखों के सामने काटेपूर्णा नदी में डूबा युवक
Jun 29, 2026 | 10:56 AMWelcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश
Jun 29, 2026 | 10:54 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














