

Someshwar Waterfall Nashik Tourism News: सातपुर नाशिक और देश भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले गंगापुर रोड क्षेत्र में स्थित सोमेश्वर झरना, बालाजी मंदिर और नवशा गणपति परिसर को एक बड़ा धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में विधायक सीमा हिरे के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। 14 दिसंबर को इस नए घाट के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, जिससे जल्द ही वास्तविक काम शुरू होने की उम्मीद है।
विधायक सीमा हिरे ने बताया कि इस नए और भव्य गोदाघाट के निर्माण से नासिक सहित देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक नए धार्मिक स्थल का उदय होगा। उन्होंने कहा, रइस नए घाट के बनने से सिंहस्थ कुंभ के दौरान रामकुंड परिसर में होने वाली भीड़ को बांटने में निश्चित रूप से बड़ी मदद मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं की जानलेवा भीड़ कम होगी।
विधायक हिरे पिछले कई महीनों से इस भव्य गोदाघाट के निर्माण के लिए सरकार के साथ लगातार फॉलोअप कर रही थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कुंभ मंत्री गिरीश महाजन से मिलकर इस घाट के महत्व को रेखांकित किया था। उनके प्रयासों के बाद, अब सरकार ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। गोदाघाट निर्माण और सौंदर्याकरण का कार्य महाराष्ट्र राज्य इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। निगम ने इस काम के लिए लगभग 78 करोड़ 26 लाख रुपये का अनुमानित एस्टीमेट (अनुमान) तैयार किया है।