शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने जीता दिल, अरिजीत सिंह की ‘इश्क का फीवर’ ने मचाया जादू

Ishq Ka Fever Song: फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज़ होते ही छा गया है। अरिजीत सिंह की भावुक आवाज़, विशाल भारद्वाज का म्यूजिक और गुलजार के बोल इस गाने को खास बनाते हैं।
O Romeo Movie Ishq Ka Fever Shahid Kapoor Triptii Dimri Chemistry Arijit Singh Romantic Song
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shahid Kapoor Triptii Dimri Chemistry: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ का नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज हो गया है, जिसने आते ही दर्शकों के दिलों को छू लिया है। इस गाने को अरिजीत सिंह की भावुक और सधी हुई आवाज ने और भी खास बना दिया है। खास बात यह है कि कुछ समय पहले ही अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। ऐसे में उनका यह नया गाना फैंस के लिए किसी खूबसूरत तोहफे से कम नहीं है।

अरिजीत की आवाज में गाया गया ‘इश्क का फीवर’ प्यार की उस मासूम शुरुआत को दर्शाता है, जो धीरे-धीरे दिल में जगह बना लेती है। गाने का म्यूजिक खुद विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखे हैं। गाने की शुरुआत में फरीदा जलाल की एक दमदार और भावनात्मक लाइन सुनाई देती है, जो तुरंत दर्शकों का ध्यान खींच लेती है। इसके बाद गाना एक सौम्य और रोमांटिक धुन में बदल जाता है।

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री

‘इश्क का फीवर’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों की ऑनस्क्रीन मौजूदगी गाने के इमोशन्स को और गहराई देती है। कैमरे के सामने उनकी खामोश नजरों, हल्की मुस्कान और भावनात्मक जुड़ाव ने इस गाने को बेहद खास बना दिया है। यह गाना शोर-शराबे वाले रोमांस से अलग, सुकून देने वाला एहसास कराता है।

ओ रोमियो के स्टार कास्ट

यह रोमांटिक ट्रैक टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे वैलेंटाइन वीक का परफेक्ट लव सॉन्ग बता रहे हैं। फिल्म ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी ओ रोमियो

यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। शाहिद कपूर फिल्म में माफिया डॉन हुसैन उस्तरा के किरदार में दिखाई देंगे, जबकि तृप्ति डिमरी सपना उर्फ सपना दीदी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का एक और गाना ‘हम तो तेरे ही लिए’ पहले ही रिलीज़ हो चुका है, जिसमें दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई थी। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com