- Hindi News »
- Maharashtra »
- 4 Children Drowned In A Water Filled Pit In Yavatmal
रेलवे की लापरवाही पड़ी बच्चों पर भारी, यवतमाल में पानी से भरे गड्ढे में 4 बच्चे डूबे
Yavatmal News: यवतमाल से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दारव्हा में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर पानी से भरे गड्ढे में डूबकर चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

यवतमाल में पानी से भरे गड्ढे में 4 बच्चे डूबे, फोटो- सोशल मीडिया
Maharashtra News: महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश के चलते हादसों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। हाल ही में यवतमाल जिले में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई।
महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार (20 अगस्त) को दारव्हा रेलवे स्टेशन के पास हुई। फ्लाईओवर निर्माण के लिए खंभे लगाने हेतु बड़ा गड्ढा खोदा गया था। लगातार बारिश के चलते वह गड्ढा पानी से भर गया। बच्चे वहीं खेल रहे थे और आशंका है कि खेलते-खेलते वे उसमें गिर गए या तैरने की कोशिश में असफल रहे।
मृत बच्चों की पहचान इस प्रकार हुई है:
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मौसम पूर्वानुमान, आज विदर्भ में बेमौसम बारिश का अलर्ट, राज्यभर में जारी रहेगी हीटवेव
नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
- रिहान असलम खान
- गोलू पांडुरंग नारनवरे
- सौम्या सतीश खडसन
- वैभव आशीष बोथले
सभी की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने भी निर्माण कंपनी की लापरवाही की पड़ताल करने का आदेश दिया है। अधिकारी ने बताया कि गड्ढे में बारिश का पानी जमा था और यह जांच की जा रही है कि बच्चे अनजाने में उस गड्ढे में गिर गए या फिर वे वहां तैरने के लिए गए थे।
नासिक और मराठवाड़ा में बारिश से बिगड़े हालात
यवतमाल के इस हादसे के साथ-साथ नासिक और आसपास के जिलों में भी लगातार बारिश आफत बनकर बरस रही है। गंगापुर बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद गोदावरी नदी उफान पर है। रामकुंड और गोदाघाट क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। छोटे-छोटे मंदिर डूब गए हैं और प्रसिद्ध दुतोंद्या मारुति की मूर्ति भी आंशिक रूप से जलमग्न हो गई है। दरना नदी का जलस्तर भी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें: बुर्का पहनने वाली आतंकवादी! स्वतंत्रता दिवस में हुए नाटक पर विवाद, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट
95% तक भरा जयकवाडी बांध
मराठवाड़ा क्षेत्र का सबसे बड़ा जल स्रोत जयकवाडी बांध भी अब लगभग 95% भर चुका है। सिंचाई विभाग ने संकेत दिया है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जल्द ही इस बांध से भी पानी छोड़ा जा सकता है। हालांकि, इससे किसानों और पेयजल आपूर्ति को राहत मिलेगी। महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अभी कुछ और दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
4 children drowned in a water filled pit in yavatmal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र मौसम पूर्वानुमान, आज विदर्भ में बेमौसम बारिश का अलर्ट, राज्यभर में जारी रहेगी हीटवेव
May 03, 2026 | 06:15 AMHonda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
May 03, 2026 | 05:40 AMफोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
May 03, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM












