CM फडणवीस ने लॉन्च किया उमरेड के विकास का रोडमैप, जल-स्वच्छता से स्ट्रीट लाइट तक कई बड़े वादे किए

CM Devendra Fadnavis: उमरेड में भव्य सभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलापूर्ति, स्वच्छता, सड़कें, ड्रेनेज, कचरा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं सहित व्यापक विकास योजनाओं की घोषणा की।
Devendra Fadnavis Umred Speech
उमरेड की जनसभा में मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व अन्य भाजपा नेता (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Devendra Fadnavis Umred Speech: नागपुर के उमरेड नगर परिषद चुनावी माहौल अब गरमाने लगा है। बुधवार को उमरेड के पुराने मोटर स्टैंड परिसर में आयोजित भव्य जनसभा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने संबोधित किया। भाजपा के नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार सहित सभी 27 नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के समर्थन में उन्होंने जोरदार प्रचार किया।

सभा में बड़ी संख्या में नागरिक, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। फडणवीस ने सर्वप्रथम संविधान दिवस का महत्व उजागर करते हुए कहा कि जब तक सूरज और चांद रहेगा, तब तक संविधान का सम्मान होता रहेगा। जनता जिसे चुनती है वही शासन चलाता है। यह अधिकार हमें संविधान ने दिया है। मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

CM फडणवीस ने उमरेड के लिए किया ऐलान

इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऐलान किया कि जलापूर्ति में स्थायी सुधार, स्वच्छता व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, आधुनिक सड़कें एवं उन्नत ड्रेनेज सिस्टम, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन योजना, स्ट्रीट लाइट नेटवर्क को सुधारने का प्रकल्प, नागरिक सुविधा केंद्रों की स्थापना, मूलभूत नागरी सुविधाओं का व्यापक विस्तार जैसे महत्वाकांक्षी प्रकल्पों को उमरेड के विकास के रोड मैप में शामिल किया गया है। यह नियोजन भविष्य के उमरेड की दिशा तय करेगा।

शहर विकास नियोजन सार्वजनिक किया

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें विकास कार्यों को नई गति दे रही हैं। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री ने उमरेड नगर परिषद क्षेत्र के लिए तैयार भाजपा का विस्तृत शहर विकास नियोजन सार्वजनिक करते हुए कहा कि यह नियोजन भविष्य के उमरेड की दिशा तय करेगा।

उमरेड की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा के पास मजबूत, कार्यक्षम और दूरदर्शी योजना है। शहर का समग्र विकास चाहिए तो नगर परिषद में भाजपा की टीम को चुनना आवश्यक है, ऐसी अपील भी उन्होंने सभा में की। सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने वातावरण को जोशपूर्ण बना दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com