- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Samruddhi Mahamarg Tanker Fire Sinnar Accident
समृद्धी महामार्ग पर टैंकर में लगी आग, चालक जिंदा जला, पाथरे शिवार में ट्रक से टकराया तेल टैंकर
Samruddhi Expressway Accident: समृद्धी महामार्ग पर सिन्नर के पाथरे शिवार में तेल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद भीषण आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई जिससे सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
- Written By: आंचल लोखंडे

Nashik Sinnar Road (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Sinnar Road: समृद्धी महामार्ग पर सोमवार 9 फरवरी की रात करीब 10.30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मुंबई से नागपुर की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार तेल टैंकर पाथरे शिवार में आगे चल रहे ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर के केबिन में तुरंत आग लग गई, जिसमें फंसकर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान हिशोबलाल शिवलाल राउत (36), निवासी भंडारा, के रूप में हुई है।
नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, नागपुर कॉरिडोर पर चैनल नंबर 532.8 के पास ईंधन लेकर जा रहे टैंकर (MH-49 BZ-3187) के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह आगे चल रहे स्क्रैप से लदे ट्रक (MH-04 FP-2008) से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर का अगला हिस्सा आग का गोला बन गया।
दो महीने में तीसरी मौत से हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही महामार्ग सुरक्षा बल, संजीवनी एम्बुलेंस और कोपरगांव चीनी मिल की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक टैंकर चालक की मौत हो चुकी थी। घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में दर्दनाक हादसा: पुसली बांध में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
प्रशासनिक कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक कदम, निरीक्षक भावना महाजन और वावी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक गणेश शिंदे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वावी पुलिस स्टेशन में इस दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़े: अमरावती पुलिस की बड़ी सफलता; कीर्तन सुनने गए परिवार के घर हुई चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दो महीने में तीन मौतें, सुरक्षा पर सवाल
गौरतलब है कि नए साल की शुरुआत में भी सिन्नर तालुका के पास इसी तरह के हादसे में दो लोगों की जलकर मौत हो गई थी। पिछले दो महीनों में समृद्धी महामार्ग पर आग लगने से यह तीसरी मौत है। बार-बार हो रही इन घटनाओं से नागरिकों में आक्रोश है और महामार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, गति सीमा तथा रात के समय भारी वाहनों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Samruddhi mahamarg tanker fire sinnar accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














