पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर ब‍िछ गई लाशें, मची चीख-पुकार

Palghar Road Accident: महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बारातियों से भरा ट्रक कंटेनर से टकराया। हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 गंभीर रूप से घायल। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका।
Palghar Road Accident
पालघर में हादसे के बाद का दृश्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Palghar Barati Truck Accident: महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। धानीवरी क्षेत्र में बारातियों से भरे एक ट्रक और तेज रफ्तार कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर लाशें ब‍िछ गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग ट्रक में ही फंस गए। रविवार को मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे में 12 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में 100 से अधिक बाराती सवार थे, जो नाचते-गाते एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में शादी की ये खुशियां चीख-पुकार और मातम में बदल जाएंगी। धानीवरी इलाके में पहुंचते ही सामने से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई।

घटना के तुरंत बाद पालघर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को नजदीकी कासा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।

हादसा कैसे हुआ इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राहत कार्य और जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद का वीडियो आया सामने

हादसे के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। इस वीडियो से हादसे की भयावहता का पता लगाया जा सकता है। वीडियो में सड़क किनारे सैकड़ों की संख्या में लोग दिख रह हैं। लोग घायलों और मृतकों को उठा कर एम्बुलेंस में डाल रहे हैं। साथ ही घटना स्थल पर परिजन बिलख-बिलख कर रो रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com