अमरावती पुलिस की बड़ी सफलता; कीर्तन सुनने गए परिवार के घर हुई चोरी का 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

Amravati Crime News: खल्लार पुलिस ने ग्राम मोचा में हुई सेंधमारी की गुत्थी 24 घंटे में सुलझाई। आरोपी संतोष गावंडे गिरफ्तार, 1.55 लाख के सोने के आभूषण व नकद बरामद। कीर्तन के दौरान हुई थी चोरी।
Amravati: Khallar police achieve major success; theft from a family attending a kirtan is uncovered within 24 hours, and the accused is arrested
खल्लार पुलिस की बड़ी सफलता तस्वीर 24 घंटे में पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार ( सोर्स: नवभारत )
Published on: 
Updated on: 

Khallar Police Station Amravati News: खल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम मोचा में रात्रि के समय हुई सेंधमारी की घटना को खल्लार पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया संपूर्ण माल बरामद कर लिया है। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 1 लाख 55 हजार 301 रुपये बताई गई है।

कीर्तन सुनने गए परिवार

गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष प्रकाश गावंडे (30, निवासी मोचर्डा) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्राम मोचर्डा निवासी कुलदीप प्रकाशराव घोगरे (32) कीर्तन सुनने के लिए रात्रि करीब 9 बजे परिवार सहित गांव के गजानन महाराज मंदिर गए थे। रात लगभग 10.30 बजे जब वे पत्नी के साथ घर लौटे, तो घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर लोहे की अलमारी खुली पड़ी थी।

अलमारी में रखे 10 हजार रुपये नकद तथा सोने के आभूषण, कुल कीमत लगभग 1 लाख 55 हजार 301 रुपये का सामान चोरी हो चुका था। इस संबंध में खल्लार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

थाना प्रभारी रविंद्र बारड और सहयोगियों द्वारा सफल कार्रवाई

खल्लार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर ग्राम मोचर्डा निवासी संतोष प्रकाश गावंडे को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी गई 10 हजार रुपये की नकद राशि बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुनः पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में टिन की छत के नीचे छिपाकर रखे गए सोने के आभूषण पंचनामा कर जब्त किए गए। इस प्रकार चोरी गया कुल 1 लाख 55 हजार 301 रुपये का संपूर्ण माल बरामद किया गया। उक्त कार्रवाई खल्लार थाना प्रभारी रविंद्र बारड एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com