RCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन

AIMIM Protest Kokanwadi: NEET Paper Leak मामले में CBI द्वारा RCC क्लासेस के निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी के बाद कोकणवाड़ी में AIMIM ने प्रदर्शन किया। साइनबोर्ड पर काला पोत कर जताया विरोध।
Protest Staged by Blackening RCC Classes' Signboard; AIMIM Holds Fierce Demonstration Over Arrest of Director Motegaonkar
क्लासेस के बोर्ड पर काला रंग पोतते हुए AIMIM कार्यकर्ता (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

AIMIM Protest Against RCC Clasess: NEET परीक्षा पेपर लीक मामले में चल रहे देशव्यापी बवाल के बीच, आज शाम 5:30 बजे छत्रपति संभाजीनगर के कोकणवाड़ी स्थित RCC क्लासेस के सामने AIMIM द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। दौरान नगरसेवक कुणाल खरात की अध्यक्षता में चल रहें इस प्रदर्शन में  AIMIM के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी नजर आए। पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने वीडियो शेयर कर अपना समर्थन जताया।

प्रदर्शन का मुख्य कारण

हाल ही में CBI ने NEET Paper Leak मामले की जांच के सिलसिले में RCC क्लासेस के निदेशक मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी पर और परीक्षा प्रणाली में हुई कथित धांधली के खिलाफ AIMIM कार्यकर्ताओं ने अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए सड़क पर उतरने का फैसला किया।

प्रतीकात्मक विरोध

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संस्थान के खिलाफ अपनी नाराजगी जताते हुए प्रतीकात्मक रूप से RCC क्लासेस के साइनबोर्ड पर काला रंग पोता। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ नारेबाजी भी की। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नगरसेवक कुणाल खरात, समी अली खान और उनके साथ मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वेदांत नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया।

इम्तियाज जलील ने सांझा किया वीडियो

प्रदर्शन के बाद AIMIM के बड़े नेता व पूर्व सांसद इम्तियाज जलील अपने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो पोस्ट कर अपना समर्थन जताया। AIMIM नेता इम्तियाज जलील द्वारा सांझा किये गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे AIMIM के पार्षद कुणाल खरात व इतर कार्यकर्ता RCC क्लासेस की इमारत के बहार लगे बोर्ड पर काला पेंट पोत कर अपना विरोध जता रहे हैं।

NEET पेपर लीक मामले में एक प्रमुख कोचिंग संस्थान के निदेशक की गिरफ्तारी ने शैक्षणिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। AIMIM द्वारा किए गए इस प्रदर्शन ने इस मुद्दे पर राजनीतिक दबाव को और बढ़ा दिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com