नल जल योजना मरम्मत से बोरवेल तक, वर्धा में जल संकट से निपटने की तैयारी; 757 गांवों में 876 योजनाएं

Wardha Water Crisis: वर्धा में गर्मी से पहले 757 गांवों में जलसंकट की आशंका। प्रशासन ने 876 योजनाओं के साथ कार्ययोजना मंजूर की, जल्द शुरू होंगे काम।
From repairs to borewells: Preparations underway in Wardha to tackle the water crisis; 876 schemes across 757 villages.
Wardha Summer Water Action Plan ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Wardha Summer Water Action Plan: वर्धा गर्मी के मौसम में जिले के अधिकांश गांवों में हर साल पानी की कमी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस संभावित जलसंकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत विभिन्न उपाय योजनाओं के कार्य जल्द शुरू किए जाने की तैयारी की जा रही है। जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने जिलाधिकारी के समक्ष नल जलापूर्ति योजना की विशेष मरम्मत से जुड़े 70 कार्यों के प्रस्ताव मंजूरी के लिए प्रस्तुत किए हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावों को मंजूरी मिलते ही एक सप्ताह के भीतर इन कार्यों की शुरुआत होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इस वर्ष गर्मी के दौरान जिले के 757 गांवों में जलसंकट की आशंका व्यक्त की गई है।

इन गांवों में तैयार किए गए कार्य प्रारूप के अनुसार कुल 876 उपाय योजनाओं पर काम किया जाएगा। इन योजनाओं में नल जलापूर्ति योजना की विशेष मरम्मत, नए बोरवेल का निर्माण, निजी कुओं का अधिग्रहण तथा सार्वजनिक कुओं का गहरीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जलसंकट से निपटने के लिए प्रस्तावित उपाय योजनाओं के कार्यों में देरी हुई थी।

मंजूरी मिलते ही होगी कार्यों की शुरुआत

इसी क्रम में जिला परिषद के ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने नल जल योजना की विशेष मरम्मत से जुड़े 70 कार्यों का प्रस्ताव मंजूरी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दिया है, संबंधित विभाग के अनुसार, इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलते ही कार्यों की शुरुआत कर दी जाएगी, वहीं कार्य प्रारूप में शामिल अन्य उपाय योजनाओं को भी आवश्यकता के अनुसार पूरा किया जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़ेय।

Navbharat Live
navbharatlive.com