

Hindu New Year 2026: कल, 19 मार्च से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होने जा रही है जो आगामी 07 अप्रैल 2027 तक चलेगी। ज्योतिषयों के अनुसार, इस अवधि में ग्रहों की स्थिति भी खास रहने वाली है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस वर्ष गुरु को राजा और मंगल को मंत्री का पद मिलेगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी। इसके अलावा, यह दिन नए साल, नई उम्मीदों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
मान्यता है कि साल के पहले दिन व्यक्ति जैसा करता है या सोचता है, पूरा साल उसका जीवन उसी के इर्द गिर्द रहता हैं। ऐसे में आइए जानते है नववर्ष के दिन क्या काम करने चाहिए? ताकि पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहें।
नववर्ष के पहले दिन सुबह जल्दी उठकर घर की अच्छी तरह सफाई करें। आम के पत्तों या फूलों का सुंदर तोरण बनाकर मुख्य द्वार पर लगाएं। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
घर में विधि-विधान से पूजा करें और खुशियों का माहौल बनाएं। परिवार के साथ समय बिताएं और मंदिर या किसी धार्मिक स्थान पर जाकर आशीर्वाद लें।
जरूरतमंद लोगों को फल, वस्त्र और भोजन का दान करें। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है और साल भर सुख-समृद्धि बनी रहती है।
नववर्ष के दिन श्री रामचरितमानस के अरण्यकाण्ड का पाठ करना शुभ माना जाता है। सुबह-शाम पूरे परिवार के साथ भगवान की पूजा और आरती करें।
इस दिन गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
हिंदू नववर्ष नई शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन कोई अच्छा संकल्प लें और नए कार्य की शुरुआत करें, जिससे जीवन में प्रगति हो।
कपूर, लौंग, हरी इलायची, दालचीनी और पीली सरसों को मिलाकर धूप करें और पूरे घर में घुमाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध होता है।
इन सभी कार्यों को करने से आपका नया साल शुभ, सुखद और समृद्धि से भरा हो सकता है।