- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Kumbh 2027 Sadhugram Land Acquisition Farmers Meeting Mayor Discussion
कुंभ 2027 से पहले साधुग्राम जमीन पर मंथन, महापौर कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक, किसानों से सीधा संवाद
Nashik Kumbh 2027: नासिक में सिंहस्थ कुंभ 2027 से पहले साधुग्राम भूमि अधिग्रहण, किसानों की मांगों और मुआवजे को लेकर महापौर हिमगौरी आहेर-आडके की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
- Written By: आंचल लोखंडे

mayor meeting (सोर्सः सोशल मीडिया)
Simhastha Kumbh Mela: आगामी सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारियों के तहत साधुग्राम के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण, किसानों की मांगों और लंबित मुद्दों पर चर्चा करने हेतु महापौर हिमगौरी आहेर-आडके की अध्यक्षता में महापौर कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचक्रोशी क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साधुग्राम के लिए कुल 377 एकड़ भूमि आवश्यक है, जिसमें से 94 एकड़ भूमि का अधिग्रहण पूरा हो चुका है, जबकि 283 एकड़ भूमि की प्रक्रिया लंबित है।
इसके अलावा 192 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव कुंभमेला प्राधिकरण के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया है। बैठक में किसानों ने मुआवजे को लेकर नाराजगी जताते हुए सेल इंडेक्स के अनुसार दर तय करने की मांग की। किसानों ने बाजार भाव के अनुसार उचित मुआवजा देने की मांग रखी। इस पर प्रशासन ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही शेष लगभग 700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करने के बजाय उसे लीज पर लेने का विकल्प भी किसानों के सामने रखा गया।
किसानों का भुगतान अब तक बाकी
इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन से चर्चा कर विषय शिखर समिति के समक्ष रखा जाएगा, ऐसा आश्वासन दिया गया। बैठक में पुराने प्रकल्पों से जुड़े किसानों के लंबित भुगतान का मुद्दा भी उठा। एसटीपी प्लांट, इनर रिंग रोड, नांदूर-नासिक शिव रोड, जत्रा रोड जैसे कार्यों से संबंधित कई किसानों का भुगतान अब तक बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: क्या निदा खान को पनाह देने से जाएगी AIMIM पार्षद मतीन पटेल की कुर्सी? जानिए क्या कहता है कानून
क्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
महाराष्ट्र कन्यादान योजना: बेटियों की शादी के लिए सरकार दे रही ₹25,000 की मदद, जानिए आवेदन प्रक्रिया
वीकेंड पर घूमने का बना रहे प्लान? महाराष्ट्र के इन ट्रैकिंग स्पॉट का लें मजा, लास्ट स्पॉट जन्नत से कम नहीं
ये भी पढ़े: ठाणे जिप विद्यालयों के 59 विद्यार्थी इसरो के सफर पर, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का ‘रूरल टू स्पेस’ विज़न
त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान
केस क्रमांक 3203 के तहत 12.50 करोड़ रुपये न्यायालय में जमा किए गए हैं और उस पर लगी स्थगन आदेश हटने के बाद अगले महीने तक किसानों को राशि वितरित की जाएगी। महापौर हिमगौरी आहेर-आडके ने कहा कि आने वाले कुंभमेले में किसानों पर किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान किया जाएगा।
Nashik kumbh 2027 sadhugram land acquisition farmers meeting mayor discussion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
13 मई को जन्मे बच्चों का भविष्यफल: कला-साहित्य में रुचि और गंभीर व्यक्तित्व के धनी होंगे आज के जातक
May 13, 2026 | 06:03 AMMaharashtra Weather: कहीं तपती लू का येलो अलर्ट तो कहीं आंधी बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का मौसम
May 13, 2026 | 05:55 AMपेट्रोल कार में CNG Kit लगवाने से पहले जान लें ये बड़ा नियम, नहीं तो पड़ सकता है भारी
May 13, 2026 | 05:47 AMInstagram पर गलत उम्र बताई तो तुरंत होगा एक्शन, Meta का नया AI पकड़ेगा बच्चों के फर्जी अकाउंट्स
May 13, 2026 | 03:13 AMAaj Ka Rashifal: धनु को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता, मकर और कर्क के लिए पदोन्नति के योग
May 13, 2026 | 12:30 AMअहमदाबाद में साई सुदर्शन का धमाका, कोहली-गेल के रिकॉर्ड की बराबरी, IPL 2026 में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
May 12, 2026 | 11:41 PMRaw Mango: भीषण गर्मी का काल है ‘कच्चा आम,’ लू से बचने के लिए आज ही आज़माएं
May 12, 2026 | 11:40 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














