Nautapa 2026: साल 2026 का नौतपा इस दिन से शुरू? तुरंत गांठ बांध लें इन नौ दिनों में क्या करें क्या नहीं

Nautapa Rules: नौतपा 2026 की शुरुआत जल्द होने वाली है, जिसे साल के सबसे गर्म नौ दिनों में गिना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों में विशेष सावधानी बरतना जरूरी होता है। क्या करें और क्या न करें।
Nautapa Kab Se Shuru Hoga 2026
नौतपा (सौ.AI)
Published on
Updated on

Nautapa Kab Se Shuru Hoga 2026: वैशाख महीने के समापन के बाद ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो जाएगी। हिन्दू धर्म में ज्येष्ठ महीना तीसरा महीना होता है। इस साल ज्येष्ठ महीने की शुरुआत 2 मई 2026, दिन शनिवार से हो रही है। ज्येष्ठ मास में जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब शुरू होती है नौतपा की वह अवधि, जिसे साल के सबसे गर्म और प्रभावशाली दिनों में गिना जाता है।

नौतपा क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो, मई के तीसरे सप्ताह और जून महीने के पहले सप्ताह में सूर्य की किरणे सीधे धरती पर पड़ती है। ज्येष्ठ मास में सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाते हैं और तभी से नौतपा शुरू हो जाती है। बताया जाता है कि, ज्येष्ठ मास के पहले नौ दिनों के दौरान सूर्य और पृथ्वी सबसे पास होते हैं जिससे सूर्य की किरणें पृथ्वी पर बहुत तेज पड़ती है। धरती अग्नि की तरह इन दिनों में तपती है।

कब से शुरू हो रहा है? नौतपा

ज्योतिषयों के अनुसार, इस साल नौतपा की शुरुआत 25 मई 2026 से होगी जो कि 2 जून 2026 तक चलने वाला है। इन नौ दिनों में गर्मी बहुत तेज पड़ती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसे वर्षा ऋतु का आरंभ के रूप में भी देखा जाता है। मान्यता है कि इन 9 दिन अगर गर्मी बहुत पड़ी तो अच्छी वर्षा होने की भी संभावना बढ़ जाती है।

      नौतपा के नौ दिन क्या करें?

  • सूर्यदेव की उपासना करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,नौतपा में नियमित रूप से नौ दिन सूर्यदेव की उपासना करें। इससे सफलता प्राप्त होगी और शारीरिक कष्ट से मुक्ति भी मिलेगी।

  • सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें

नौतपा में नियमित रूप से नौ दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें व सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

  • पंखे से लेकर फल-सब्जी का दान करें

नौतपा में नियमित रूप से नौ दिन जल, शरबत, सत्तू, छाता, जल का घड़ा, पंखे से लेकर फल-सब्जी का दान करें।

  • बुजुर्गों की सेवा करें

नौतपा में नियमित रूप से नौ दिन समाज सेवा के कार्यों से जुड़े व बुजुर्गों की सेवा करें। कुंडली में सूर्य मजबूत होगा।

नौतपा के नौ दिन भूलकर न करें ये काम

  • पानी देने से मना न करें

नौतपा के नौ दिन किसी को पानी देने से मना न करें। घर आए पशु, पक्षी को भगाने के बजाए आश्रय दें।

यह भी पढ़ें:-

  • तामसिक भोजन न करें

नौतपा के नौ दिन तामसिक भोजन न करें. प्याज, लहसुन के सेवन से भी परहेज करें।

  • बासी खाना किसी न खिलाएं

नौतपा के नौ दिन बासी खाना न खाएं और न तो किसी और को खिलाएं ।

  • यात्रा करने से परहेज करें

नौतपा के नौ दिन यात्रा करने से परहेज करें

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com