- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia Water Supply Scheme Fund Irregularities Zilla Parishad 9 Crore Allegation
गोंदिया में जलापूर्ति योजनाओं की निधि में बड़ा घोटाला, 40 लाख से 9 करोड़ तक बढ़ाई राशि
Jal Jeevan Mission Gondia: गोंदिया जिले में जलापूर्ति योजनाओं के लिए 40 लाख रुपये के बजट को बढ़ाकर 9 करोड़ रुपये करने और नियमों के उल्लंघन के आरोप सामने आए हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

water supply (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Gondia Water Supply Scam: गोंदिया जिले में प्रादेशिक जलापूर्ति योजनाओं के लिए निधि आवंटन में बड़ी प्रशासनिक गड़बड़ी सामने आई है और जिला परिषद प्रशासन पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 40 लाख रु. के मूल प्रावधान को बढ़ाकर 9 करोड़ रु। कर दिया गया और नियमों का उल्लंघन करते हुए पसंदीदा ठेकेदारों के लाभके लिए निधि का इस्तेमाल किया गया। इस संबंध में अब विभागीय आयुक्त से शिकायत की गई है।
जिला योजना समिति के वार्षिक बजट के अनुसार, जिला परिषद और ग्राम पंचायत जलापूर्ति क कारण योजनाओं के अनुदान के लिए मूल आवंटन केवल 40 लाख रु. था। लेकिन, प्रशासन ने इस प्रावधान को बढ़ाकर 9 करोड़ रु. कर दिया। सरकारी निर्णय के अनुसार, ऐसी धनराशि का 50 प्रश. मौजूदा प्रादेशिक व स्वतंत्र जलापूर्ति योजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर खर्च किया जाना अनिवार्य है। लेकिन, पुरानी योजनाएं रुक गई हैं क्योंकि ये धनराशि केवल जलजीवन मिशन की नई गतिविधियों में लगा दी गई है।
बिजली बिल बकाया
किसी भी निधि को खर्च करते समय जिला परिषद की सामान्य बैठक में चर्चा कर अनुमोदन लेना अनिवार्य है। लेकिन यह मामला बिना किसी औपचारिक चर्चा के पसंदीदा ठेकेदारों को वित्तीय लाभ पहुंचाने के लिए मर्जी से ‘मैनेज’ करने का आरोप लगाया गया है। इसके कारण जिले की अर्जुनी मोरगांव, रामपुरी, खांबी, शिरेगांव, बनगांव और घाटपुराला जैसी छह महत्वपूर्ण योजनाओं का बिजली बिल बकाया हैं और वह बंद होने की कगार पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में बढ़ते अपराध पर सख्ती, ड्रग्स और गुंडागर्दी पर नकेल कसने की तैयारी, संजय शिरसाट ने दिए निर्देश
पुणे में तालिबानी आतंक: युवक को कार के बोनट पर 100 फीट तक घसीटा, हॉकी स्टिक से सरेराह की पिटाई
अमरावती में फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स बने सिरदर्द, राजकमल फ्लाईओवर बंद हुए एक साल, निर्माण अब भी अधूरा
अहेरी नगर पंचायत में घमासान, नगराध्यक्ष ने मुख्याधिकारी पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
2 करोड़ रु. का बिजली बिल बकाया
इस प्रशासनिक अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय जागरूक नागरिक व जनप्रतिनिधियों ने मामले की पैरवी शुरू कर दी है। इस संबंध में निम्नलिखित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई है। प्रशासनिक स्वार्थ के कारण 2 करोड़ बिजली बिल और 1 करोड़ ठेकेदार का बिल लंबित है। निधि उपलब्ध होने के बावजूद, उसे अन्य काम में लगाने के कारण गर्मी में ग्रामीण लोगों को प्यासे रहने की नौबत आ गई है।
Gondia water supply scheme fund irregularities zilla parishad 9 crore allegation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया में जलापूर्ति योजनाओं की निधि में बड़ा घोटाला, 40 लाख से 9 करोड़ तक बढ़ाई राशि
Apr 27, 2026 | 07:06 PMVIDEO: ‘भाई मैं फोटो खिंचवाने के पैसे लेता हूं…’, वैभव सूर्यवंशी की ये डिमांड सुन दंग रह गए नन्हें फैंस
Apr 27, 2026 | 07:06 PMकोलकाता में ED का बड़ा एक्शन! मनी लॉन्ड्रिंग और PDS घोटाले में 11 ठिकानों पर रेड, मिला नोटों का ढेर और सोना
Apr 27, 2026 | 06:55 PMसुप्रीम कोर्ट से आसाराम ट्रस्ट को मिली बड़ी राहत, गुजरात में जमीन वापस लेने की कार्रवाई पर लगाई गई रोक
Apr 27, 2026 | 06:50 PMSomvar Shiv Abhishek: महादेव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार को इन चीजों से करें अभिषेक, टल जाएगा हर संकट
Apr 27, 2026 | 06:36 PMमंत्री नितेश राणे जाएंगे जेल! कीचड़ फेक मामले में कोर्ट ने सुनाई 1 माह जेल की सजा, महाराष्ट्र में सियासी तूफान
Apr 27, 2026 | 06:32 PMहोर्मुज संकट के बावजूद LNG टैंकरों की मांग में भारी उछाल, आखिर क्यों जहाजों के लिए मची है होड़?
Apr 27, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














