संभाजीनगर में बढ़ते अपराध पर सख्ती, ड्रग्स और गुंडागर्दी पर नकेल कसने की तैयारी, संजय शिरसाट ने दिए निर्देश

Sanjay Shirsat: छत्रपति संभाजीनगर में बढ़ते अपराध और ड्रग्स के मामलों पर नियंत्रण के लिए विशेष एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी जानकारी पालकमंत्री संजय शिरसाट ने दिए।
AIMIM Itself Involved in Nida Khan Case: Minister Sanjay Shirsat Launches Major Attack on Asaduddin Owaisi
संजय शिरसाट (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Chhatrapati Sambhajinagar Crime: छत्रपति संभाजीनगर शहर में बढ़ती गुंडागर्दी और संगठित अपराध पर नियंत्रण के लिए जल्द ही विशेष एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। यह जानकारी राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री संजय शिरसाट ने दी। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने शहर की बिगडती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की।

पालकमंत्री शिरसाट ने कहा कि पिछले एक महीने में शहर में चार से पांच हत्याएं हुई हैं। इसके अलावा ड्रग्स का प्रभाव भी तेजी से बढ़ रहा है। शहर के विभिन्न इलाकों में संगठित अपराध फैलता नजर आ रहा है। खासकर पुंडलिक नगर थाना क्षेत्र में रोज नए अपराध सामने आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शिवसेना में संभावित बदलाव

परभणी के सांसद संजय जाधव के उबाठा पार्टी छोड़ने की चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि कई नेता बैठकों में अनुपस्थित रह रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि उनका मन अब वहां नहीं है। आने वाले समय में पार्टी में और बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

हर व्यक्ति को मराठी सीखनी चाहिए

मंत्री शिरसाट ने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति को मराठी भाषा सीखनी चाहिए। वहीं शिवाजी महाराज से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा अब समाप्त होना चाहिए, क्यूकी विधायक गायकवाड को समझाइश दी जा चुकी है।

स्पेशल फोर्स का किया जाएगा गठन

उन्होंने बताया कि अपराधियों पर नियंत्रण के लिए एक विशेष टीम बनाई जाएगी। यह टीम गुंडों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करेगी और उनके खिलाफ कड़े कानूनों के तहत कार्रवाई करेंगी। मंत्री शिरसाट ने कहा कि आज छोटे अपराधी भी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे है। इसे रोकना बेहद जरूरी है।

सीएम-उद्धव मुलाकात खबर झूठी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उबाठा प्रमुख उद्धव ठाकरे के कथित मुलाकात पर मंत्री शिरसाट ने कहा कि ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के समय में संवाद के कई माध्यम हैं, इसलिए रात में मुलाकात की बात विश्वसनीय नहीं लगती।

इतिहास पर टिप्पणी करना गलत

बागेश्वर बाबा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री शिरसाट ने कहा कि बिना जानकारी के इतिहास पर टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अनर्गल बयानबाजी से बचना चाहिए और समाज में भ्रम फैलाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।