-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- India S 400 Air Defense Demo Before Vayushakti 26 Shows Terrifying Missile Strike Video
मिसाइल निकली…आग उगली और काम तमाम! ‘वायुशक्ति-26’ से पहले थर्राया आसमान, देखें S-400 के खौफनाक तांडव का Video
- Written By: अभिषेक सिंह
S-400 air defense system: भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में होने वाले अपने अहम युद्धाभ्यास 'वायुशक्ति-26' की फुल ड्रेस रिहर्सल गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

Vayushakti 2026: भारतीय वायुसेना ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में होने वाले अपने अहम युद्धाभ्यास ‘वायुशक्ति-26’ की फुल ड्रेस रिहर्सल गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस महत्वपूर्ण अभ्यास की तैयारी को लेकर इंडियन एयरफोर्स ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक अहम जानकारी भी साझा की है। इस पोस्ट के जरिए वायुसेना ने अपनी ताकत दिखाते हुए आधुनिक रक्षा प्रणाली एस-400 के शानदार और अचूक प्रदर्शन की झलक दुनिया के सामने पेश की है।
आपको बता दें कि पोखरण में होने वाले इस विशाल ‘वायुशक्ति-26’ युद्धाभ्यास में एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम के साथ-साथ एक सौ बीस से अधिक अत्याधुनिक लड़ाकू विमान, मिसाइलें और हेलीकॉप्टर हिस्सा ले रहे हैं। ये सभी अपनी युद्धक तैयारियों, अचूक मारक क्षमता और बेहतरीन तालमेल के साथ ऑपरेशनल ताकत का शानदार प्रदर्शन करेंगे। देश की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी स्वयं इस अहम सैन्य अभ्यास की करीब से निगरानी करेंगी और वायुवीरों का हौसला बढ़ाएंगी।
कल होगा ‘वायुशक्ति-26’ युद्धाभ्यास
भारतीय वायुसेना ने अपने पोस्ट में लिखा कि हमारी सेना पूरी तरह अचूक, अभेद्य और सटीक है। महाअभ्यास में केवल एक दिन शेष है। वायुसेना ने पोखरण में ‘वायुशक्ति 26’ की रिहर्सल के दौरान अपने सभी ऑपरेशनल पैमानों को सफलतापूर्वक जांच लिया है। अभ्यास में सभी निर्धारित लक्ष्यों को अचूक तरीके से नष्ट किया गया। अब वायुसेना के सभी जांबाज योद्धा सत्ताईस फरवरी को जैसलमेर के पोखरण में अंतिम और निर्णायक प्रदर्शन के लिए मुस्तैद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना में PRC पर सियासत तेज, ओवैसी ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल; बोले- SIR के बाद सांत्वना देने मत आना
IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन
Pahalgam Terror Attack: NIA की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बड़ा खुलासा, लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद बना आरोपी
बिहार में खाकी भी सुरक्षित नहीं! गया-हावड़ा एक्सप्रेस में घुसकर पुलिस दंपत्ति को पीटा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Indian Air Force: Infallible, Impervious and Precise 1 day to go. The Indian Air Force has successfully validated all operational parameters during the Full Dress Rehearsal for #Vayushakti26 at Pokhran, all targets effectively neutralised. All Air Warriors now stand fully… pic.twitter.com/j7ZWmOYYb1 — Indian Air Force (@IAF_MCC) February 26, 2026
इंडियन एयरफोर्स द्वारा साझा किए गए वीडियो में रूस निर्मित एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को फायर करते हुए साफ दिखाया गया है। गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान एस-400 ने 314 किलोमीटर की रिकॉर्ड दूरी से अचूक हमला किया था। इस ऐतिहासिक कार्रवाई में एफ-16 और जेजी-17 श्रेणी के कम से कम पांच अत्याधुनिक पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के अलावा एक इलेक्ट्रॉनिक इंटेलिजेंस (एलइंट) या एईडब्ल्यूएंडसी टोही विमान को भी सफलतापूर्वक मार गिराया गया था।
यह भी पढ़ें: असम में नेहरू के स्टेच्यू पर चला बुल्डोजर! अधिकारी बोले- अपने आप गिर गई…तो कांग्रेस ने दिखा दिया VIDEO
जमीन से हवा में मार करने वाला एस-400 मिसाइल सिस्टम लगभग 380 किलोमीटर की प्रभावशाली रेंज रखता है। अक्टूबर 2018 में रूस के साथ 40,000 करोड़ रुपये के समझौते के बाद इसे तीन ऑपरेशनल स्क्वाड्रन में तैनात किया गया है। वायुसेना के अनुसार, इस विशाल अभ्यास का मुख्य उद्देश्य उभरते खतरों को तुरंत नष्ट करना, युद्ध क्षेत्र के माहौल पर अपना पूरा दबदबा कायम करना और सामरिक कार्रवाइयों को सटीक रणनीतिक सफलताओं में बदलने की क्षमता दिखाना है।
India s 400 air defense demo before vayushakti 26 shows terrifying missile strike video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jyothi Surekha Vennam Silver Upgrade: डोपिंग में फंसी मैक्सिकन तीरंदाज, ज्योति सुरेखा का ब्रॉन्ज बना सिल्वर
Jul 07, 2026 | 08:23 AMपृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
Jul 07, 2026 | 08:22 AM‘विकसित भारत’ पर आज महामंथन, नवभारत कॉन्क्लेव में गडकरी, शिवराज, सिंधिया, हरदीप पुरी बताएंगे एजेंडा
Jul 07, 2026 | 08:21 AMKalashtami Vrat : आज कालाष्टमी पर करें ये खास उपाय, काल भैरव की कृपा से दूर होंगे जीवन के कष्ट
Jul 07, 2026 | 08:11 AMनवभारत संपादकीय: डे-केयर की सुरक्षा पर सवाल, पालनाघर में बच्चों से अत्याचार क्यों ?
Jul 07, 2026 | 08:10 AMKhamenei Funeral: जनाजे में कुरान की आयतों से ईरान की साइलेंट डिप्लोमेसी, भारत को दिया ये खास संदेश
Jul 07, 2026 | 08:06 AMExplainer: यूपी में बीजेपी के सामने सपा कितनी मजबूत? अखिलेश यादव को परेशान कर सकती हैं ये चुनौतियां
Jul 07, 2026 | 08:02 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














