- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Malegaon Politics Congress Bjp Bharat Vikas Aghadi Mayor Election
मालेगांव में सियासी उलटफेर: कांग्रेस-भाजपा ने मिलाया हाथ, ‘भारत विकास आघाड़ी’ का गठन
Malegaon Politics: मालेगांव मनपा में कांग्रेस और भाजपा ने मिलकर ‘भारत विकास आघाड़ी’ का गठन किया है, जिससे महापौर चुनाव से पहले सत्ता का समीकरण बदल गया है और राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई है
- Written By: आंचल लोखंडे

Nashik Municipal corporation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Nashik Municipal Corporation: मालेगांव मनपा की राजनीति में एक अप्रत्याशित और चौंकाने वाला मोड़ आया है। वैचारिक स्तर पर एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय स्तर पर हाथ मिला लिया है। महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव से ठीक पहले दोनों दलों के नगरसेवकों ने मिलकर ‘भारत विकास आघाड़ी’ नामक एक स्वतंत्र गुट की स्थापना की है।
5 सदस्यीय नए गुट का उदय
सत्ता स्थापना की जोड़-तोड़ के बीच कांग्रेस के 3 और भाजपा के 2 नगरसेवकों ने एकजुट होकर इस 5 सदस्यीय आघाड़ी का गठन किया है। इस नए गुट का नेतृत्व कांग्रेस के नगरसेवक एजाज बेग करेंगे। इस घटनाक्रम ने मनपा के भीतर सत्ता के पुराने समीकरणों को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।
मनपा की दलीय स्थिति (कुल सीटें: 84)
- इस्लाम पार्टी: 35
- एमआईएम (AIMIM): 21
- शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट): 18
- समाजवादी पार्टी: 05
- कांग्रेस: 03
- भाजपा: 02
संख्याबल के अनुसार इस्लाम पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन बहुमत के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उसे अन्य दलों के समर्थन की आवश्यकता है।
महापौर पद की दौड़ और आरक्षण
महापौर पद के लिए सामान्य महिला आरक्षण घोषित होने के बाद अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि इस पद की कमान किसके हाथ आएगी। चर्चा है कि इस्लाम पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक आसिफ शेख अंतिम निर्णय लेंगे। सूत्रों के अनुसार, उनके भाई की पत्नी नसरीन शेख को महापौर बनने का अवसर मिलना लगभग तय माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane: ICU में महिला को चूहे के कुतरने से हुई मौत के मामले में अधीक्षक पर गिरी गाज
महाराष्ट्र में दहलाने वाली वारदात! अहिल्यानगर में छठी की छात्रा पर एसिड अटैक, चेहरा-आंखें बुरी तरह झुलसी
ठाणे पुलिस की गिरफ्त में गैंगस्टर रवि पुजारी: 2017 गोलीबारी मामले में 27 मार्च तक रिमांड पर
Chandrapur News: 2 प्रोजेक्ट आने से होगा विकास, भद्रावती शहर के व्यापारियों में उत्साह
ये भी पढ़े: गोंडवाना गोटुल आदिवासी प्रार्थना स्थल की मांग को लेकर अनशन, मुनगंटीवार की मध्यस्थता से 11 फरवरी को बैठक
महापौर चुनाव से पहले बदला सत्ता का समीकरण
नियमानुसार, आरक्षण की घोषणा के 8 से 12 दिनों के भीतर विशेष सभा बुलाकर चुनाव कराना अनिवार्य है। कांग्रेस और भाजपा के इस नए गठबंधन को इस्लाम पार्टी के लिए अप्रत्यक्ष समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। इससे पूर्व अकोट में भाजपा और एमआईएम के साथ आने पर विवाद हुआ था, जिसके बाद भाजपा को पीछे हटना पड़ा था। अब मालेगांव में धुर विरोधी कांग्रेस के साथ भाजपा की इस जुगलबंदी ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है।
Malegaon politics congress bjp bharat vikas aghadi mayor election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा अहिल्यानगर एसिड अटैक मामला, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, नार्वेकर ने दिया जवाब
Mar 18, 2026 | 05:57 PMSRH के नए कप्तान बने ईशान किशन, अभिषेक शर्मा को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब पैट कमिंस का क्या होगा?
Mar 18, 2026 | 05:57 PMLPG eKYC Update: मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, जानें किसे है जरूरत और किसे नहीं
Mar 18, 2026 | 05:56 PMThane: ICU में महिला को चूहे के कुतरने से हुई मौत के मामले में अधीक्षक पर गिरी गाज
Mar 18, 2026 | 05:47 PMविकास के लिए ‘रिजर्व फंड’ का दांव: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा का 9,322 करोड़ का रोडमैप, ऐतिहासिक वित्तीय प्रावधान
Mar 18, 2026 | 05:47 PMआईपैक रेड केस में CM ममता बनर्जी के खिलाफ ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
Mar 18, 2026 | 05:46 PMबांग्लादेश क्रिकेट पर गहरा संकट, ICC से बात कर रास्ता निकालेंगे खेल मंत्री अमीनुल हक, निलंबल की कगार पर बोर्ड
Mar 18, 2026 | 05:45 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM













