-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Make In India Will Make Splash In Nashik
नासिक में ‘मेक इन इंडिया’ की मचेगी धूम, एपीरॉक, ग्रेफाइट इंडिया और व्हर्चुओसो करेगा निवेश
- Written By: आंचल लोखंडे
Investment: नासिक के औद्योगिक जगत में लंबे समय बाद एक नई जान आई है। नए-नए उद्योगों के आने से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुल गए हैं।

लघु उद्योगों को मिलेगा बड़ा 'बूस्ट' (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik News: नासिक के औद्योगिक जगत में लंबे समय बाद एक नई जान आई है। नए-नए उद्योगों के आने से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खुल गए हैं। पिछले महीने महिंद्रा ने इगतपुरी में बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की थी, और अब एपीरॉक जैसी कंपनियां भी नासिक में बड़े निवेश कर रही हैं।
एपीरॉक ने गोंदे में 42 एकड़ की जमीन पर 350 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया है, जिससे सीधे तौर पर 200 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह तो बस शुरुआत है। लिथियम आयन बैटरी बनाने वाली ग्रेफाइट इंडिया 4,761 करोड़ रुपये और व्हर्चुओसो ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक्स दिंडोरी में 800 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। इन बड़े प्रोजेक्ट्स से नासिक के छोटे उद्योगों को भी फायदा होगा और कुल मिलाकर 1,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
निवेशकों की पहली पसंद बना नासिक
निमा (नासिक इंडस्ट्रीज एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष आशीष नहार ने कहा कि नासिक में उद्योगों के लिए जरूरी सुविधाएं और अच्छा माहौल है, जिसकी वजह से यहां निवेश बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि एपीरॉक ने अपने प्रोजेक्ट में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का वादा किया है। यह कंपनी दुनिया के 43 देशों में अपने उत्पाद बेचती है और अब भारत में ही अपने सभी उत्पाद बनाने का लक्ष्य रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
विठुराया ने भर दी धुले एसटी की खाली तिजोरी! 9 दिनों में कमाए रिकॉर्ड 2.58 करोड़ रुपए
चांदवड़ के निवासियों के लिए बड़ी राहत! राज्य कैबिनेट का बड़ा फैसला-स्थापित होगा वरिष्ठ स्तर का दीवानी न्यायालय
नासिक में उखड़े स्पीड ब्रेकरों पर जागा मनपा प्रशासन, मरम्मत और रंबल स्ट्रिप्स का काम शुरू
‘गो ग्रीन’ और वैश्विक पहचान
इन परियोजनाओं में से कई ‘गो ग्रीन’ (Go Green) की अवधारणा पर भी जोर दे रही हैं, जिससे नासिक के औद्योगिक विकास को एक टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल दिशा मिलेगी। एपीरॉक जैसी कंपनियां, जिनके उत्पाद 43 से ज्यादा देशों में निर्यात होते हैं, का भारत में उत्पादन शुरू करना देश के लिए ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को मजबूत करेगा। निमा अध्यक्ष आशीष नहार ने कहा कि वे सरकार और प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।
ये भी पढ़े: 9 साल बाद नकली सोना गिरवी घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बैंक से करोड़ों की ठगी कर बदला था नाम
नासिक को औद्योगिक क्षेत्र में नंबर 1 पर लाना
आशीष नाहर, अध्यक्ष, निमा ने कहा कि शहर में और भीले प्रोजेक्ट आने वाले हैं। निमा इसके लिए सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है। हम उन कंपनियों के संपर्क में हैं, जिनके साथ दावोस में समझौता हुआ था। हमारा संकल्प नासिक को औद्योगिक क्षेत्र में नंबर 1 पर लाना है।
नासिक निवेशकों की पहली पसंद ?
इस बड़े निवेश के पीछे कई कारण हैं। निमा के अध्यक्ष आशीष नहार ने बताया कि नासिक में उद्योगों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और अनुकूल माहौल उपलब्ध है। कंपनियों को यहां कुशल श्रमिक, बेहतर कनेक्टिविटी और सरकार का सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा, एपीरॉक जैसी कंपनियों ने अपने प्रोजेक्ट में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने का वादा किया है।
Make in india will make splash in nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
Aug 05, 2026 | 01:42 PMनासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMगड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













