- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Kumbh Tapovan Tree Cutting Ngt Stay Harit Nashik Abhiyan
Nashik: तपोवन में पेड़ कटाई पर NGT की रोक, कुंभ तैयारी को झटका, 15 हजार वृक्षारोपण शुरू
Nashik Kumbh Mela: तपोवन में साधुग्राम हेतु वृक्ष कटाई पर पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के बाद NGT ने रोक लगाई है। मंत्री गिरीश महाजन ने ‘हरित नाशिक’ अभियान के तहत 15 हजार वृक्षारोपण का शुभारंभ किया।
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोेशल मीडिया )
Tapovan Controversy Hindi News: आगामी कुंभ मेले के लिए नाशिक के तपोवन क्षेत्र में साधुग्राम स्थापित करने हेतु होने वाली वृक्षों की कटाई का पर्यावरण प्रेमियों ने पुरजोर विरोध किया है।
पुणे के श्रीराम पिंगले द्वारा दायर याचिका के बाद, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) ने 15 जनवरी तक पेड़ों की कटाई पर अंतरिम रोक लगा दी है, जिससे प्रशासन को फिलहाल राहत मिली है।
‘हरित नाशिक’ पहल का मेगा शुभारंभ वृक्ष कटाई के विरोध और NGT की रोक के बीच, कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन ने आज नाशिक में एक बड़ी पर्यावरण पहल की शुरुआत की। तपोवन विवाद के बावजूद, मखमलाबाद क्षेत्र में 15 हजार वृक्ष लगाने के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Kharghar Dumper Accident: खारघर में तेज रफ्तार डंपर ने वकील को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम
Gadchiroli Bridge Project: मानसून से पहले अधूरे पुल-सड़क कार्य पर सख्ती, जिलाधिकारी का ‘शो कॉज’ नोटिस
Kharghar Water Crisis: खारघर में गहराया पानी संकट, करोड़ों के फ्लैट में रहने वाले टैंकरों पर निर्भर
नागपुर में गर्मी का कहर, मोरभवन बस स्टैंड पर अव्यवस्था, यात्रियों की परेशानी; महापौर ने दिए सुधार के निर्देश
इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमियों और साधु-संतों की उपस्थिति दर्ज की गई। ‘हरित नाशिक’ की संकल्पना के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से वृक्षारोपण किया जाएगा और इसमें नाशिकवासियों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी।
महाजन का विरोधियों पर तीखा वार
महाजन ने बताया कि इस पूरे अभियान की निगरानी के लिए एक ‘वृक्षारोपण ऐप’ तैयार किया गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के शुभारंभ पर महाजन ने वृक्ष कटाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से हो रही आलोचना पर खुलकर बात की और विरोधियों पर सीधा निशाना साधा।
महाजन ने कहा कि उन्हें ‘लकड़ी काटने वाला’ कहा गया और उनका कार्टून बनाया गया। उन्होंने पिछली कुंभमेला का हवाला देते हुए कहा कि व्यवस्था वैसी ही रहेगी और कोई भी नई अस्थायी झोपड़ी (राहुटी) नहीं लगाई जाएगी।
कुंभ मेले से जुड़े बड़े विकास कार्यों का भूमिपूजन
उन्होंने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा, रजो लोग कहते हैं कि साधु गांजा पीते हैं, उनका ऐसा कहना उचित नहीं है। मोदी जी ने अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की थी।
महाजन ने बताया कि ये पेड़ CSR फंड से लगाए जा रहे हैं। उन्होंने चुनौती दी कि 15 हजार क्या, 25 हज़ार पेड़ लगाए जाएंगे। आप नाशिकवासी कहेंगे कि अब बस करो, लेकिन हम रुकेंगे नहीं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि रहम पर आरोप मत लगाओ। यह जगह बिल्डर की झोली में डाली जाएगी, ऐसे आरोप लगाए गए। ऐसा पाप कौन करेगा? वृक्षारोपण के साथ ही, मंत्री महाजन ने आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों से जुड़े करोड़ों रुपये के सड़क विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया।
यह भी पढ़ें:-Malegaon : 21 प्रभाग, 84 सीटें… मालेगांव में चुनावी रण तैयार, 15 जनवरी को मतदान, सियासी पारा चढ़ा
खड़काली सिग्नल से ITI तक सड़क बनाने का काम शुरू हुआ। इस पर 79.50 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। देवयानी फरांदे के विशेष फंड से मुंबई नाका से नेल्सन हॉस्पिटल तक सड़क को कंक्रीट करने और प्रोटेक्टिव वॉल बनाने का काम भी शुरू किया गया। रमंत्री महाजन ने स्पष्ट किया कि साधुग्राम के लिए पिछली कुंभमेला अवधि (2015) जैसी व्यवस्था थी, वैसी ही व्यवस्था इस बार भी दोहराई जाएगी।
Nashik kumbh tapovan tree cutting ngt stay harit nashik abhiyan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Kharghar Dumper Accident: खारघर में तेज रफ्तार डंपर ने वकील को कुचला, मौत के बाद सड़क जाम
May 06, 2026 | 01:43 PMअंतरराष्ट्रीय पटल पर छाया Vikramotsav 2026, मिला कल्चरल लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड अवॉर्ड
May 06, 2026 | 01:42 PM100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PMGadchiroli Bridge Project: मानसून से पहले अधूरे पुल-सड़क कार्य पर सख्ती, जिलाधिकारी का ‘शो कॉज’ नोटिस
May 06, 2026 | 01:35 PMIran Fire: ईरान में आग का तांडव! तेहरान के मॉल में आग लगने से 8 की मौत और 36 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
May 06, 2026 | 01:33 PMKharghar Water Crisis: खारघर में गहराया पानी संकट, करोड़ों के फ्लैट में रहने वाले टैंकरों पर निर्भर
May 06, 2026 | 01:33 PMसिंथेटिक पनीर पर सरकार सख्त, FSSAI ने लगाया बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, रद्द होगे 1,000 कंपनियों के लाइसेंस
May 06, 2026 | 01:29 PMवीडियो गैलरी

चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM











